बड़ा सवाल : क्या 2019 लोक सभा चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस को 'राम' से मिलेगी सत्ता की चाबी

author-image
sankalp thakur
New Update

2019 लोक सभा चुनाव देश के दोनों मुख्य राजनीतिक पार्टियों भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और कांग्रेस के लिए हिंदुत्व की राजनीति में एक-दूसरे को पछाड़कर आगे बढ़ने जैसा बन गया है। दोनों पार्टियों के लिए 2018 के अंत में होने वाले कर्नाटक, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव सेमीफाइनल मुकाबले की तरह है। मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान की जन आशीर्वाद यात्रा की काट के लिए कांग्रेस भी अब राज्य में रथ यात्रा निकालने जा रही है। कांग्रेस द्वारा इसे राम पथ का नाम दिया जा रहा है। जहां एक तरफ बीजेपी देश में खुलकर हिंदुत्व की राजनीति करती है तो कांग्रेस पर भी सॉफ्ट हिंदुत्व की राजनीति करने का आरोप समय-समय पर लगता रहा है। तो क्या 2019 में भी 'राम' ही दोनों पार्टियों का बेड़ा पार लगाएगी, क्या विकास के मुद्दे गौण हो जाएंगे?

Advertisment
Advertisment