New Update
Advertisment
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की माफी से पंजाब की सियासत में उबाल आ गया है। आप सांसद भगवंत मान के पंजाब अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद अब पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने भी केजरीवाल पर हमला किया है।
सिद्धू ने कहा कि केजरीवाल न सिर्फ बुजदिल हैं, बल्कि वह एक हारे हुए जुआरी है। उन्होंने पंजाब में आम आदमी पार्टी का राजनैतिक कत्ल कर दिया है। उन्होंने ड्रग माफिया के सामने घुटने टेककर पंजाब की जनता के साथ बहुत बड़ा धोखा किया है। अब आम आदमी पार्टी का अस्तित्व खत्म हो जाएगा। यह पार्टी बिखर जाएगी।