News Nation Logo

अरुण जेटली ने केजरीवाल पर फिर किया 10 करोड़ का मानहानि केस, सीएम के वकील राम जेठमलानी ने कहा था 'क्रुक'

Updated : 22 May 2017, 01:35 PM

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ सकती है। दिल्ली हाईकोर्ट में अपमानजनक शब्द प्रयोग किये जाने के बाद वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ 10 करोड़ रुपये की मानहानि का मामला दर्ज किया है।