News Nation Logo

भीमा कोरेगांव हिंसा: महाराष्ट्र पुलिस ने कहा सरकार के खिलाफ रचा जा रहा था साजिश

Updated : 31 August 2018, 08:21 PM

देश के अलग-अलग हिस्सों से सामाजिक और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं की नक्सलियों से संपर्क के आरोप में हुई गिरफ्तारी और बाद में उनको सुप्रीम कोर्ट द्वारा नजरबंद रखने के आदेश के एक दिन बाद महाराष्ट्र पुलिस ने अपनी सफाई दी है। भीमा कोरेगांव हिंसा से जुड़े मामले में महाराष्ट्र पुलिस के एडीजी परमबीर सिंह ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि जब हमारे पास उनके नक्सलियों के साथ संबंध होने की पुख्ता जानकारी मिली तभी हमने उनलोगों के खिलाफ कार्रवाई किया। उन्होंने कहा कि मौजूदा तथ्यों से साफ है कि उनके संबंध माओवादियों से हैं।