सतना में दो जगहों पर भीषण आग, लकड़ी टाल और रुई गोदाम में भारी नुकसान, कोई हताहत नहीं

मध्य प्रदेश के सतना शहर में दो अलग-अलग इलाकों में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया. कोलगवा और नजीराबाद में हुए इन हादसों में लाखों का सामान जल गया, लेकिन राहत की बात रही कि कोई घायल नहीं हुआ.

author-image
Ravi Prashant
New Update

मध्य प्रदेश के सतना शहर में दो अलग-अलग इलाकों में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया. कोलगवा और नजीराबाद में हुए इन हादसों में लाखों का सामान जल गया, लेकिन राहत की बात रही कि कोई घायल नहीं हुआ.

मध्य प्रदेश के सतना शहर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब दो अलग-अलग इलाकों में भीषण आग लग गई. पहली घटना कोलगवा के सिमरिया चौराहे की है, जहां एक लकड़ी के टाल में आग लगने से पूरा गोदाम धू-धू कर जल उठा. वहीं, दूसरी घटना कोतवाली इलाके के नजीराबाद में हुई, जहाँ एक रुई गोदाम अचानक आग की लपटों में घिर गया.

Advertisment

इन हादसों के बाद पूरे इलाके में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मेहनत के बाद आग बुझाई गई. हालांकि इस आग में सामान का भारी नुकसान हुआ है, लेकिन अच्छी बात यह रही कि किसी की जान नहीं गई और कोई भी जख्मी नहीं हुआ. फिलहाल आग लगने के असली कारण का पता नहीं चल पाया है.

Advertisment