नवीकरणीय ऊर्जा में आगे बढ़ा मध्य प्रदेश, मुंबई सम्मेलन में सीएम मोहन यादव का रोडमैप

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मुंबई में आयोजित नवीकरणीय ऊर्जा सम्मेलन में मध्य प्रदेश की प्रगति और निवेश संभावनाओं को प्रस्तुत किया. राज्य में सौर, पवन और बैटरी स्टोरेज परियोजनाओं पर तेजी से काम हो रहा है. सरकार ने निवेशकों को सुरक्षित और अनुकूल वातावरण का भरोसा दिया.

author-image
Ravi Prashant
New Update

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मुंबई में आयोजित नवीकरणीय ऊर्जा सम्मेलन में मध्य प्रदेश की प्रगति और निवेश संभावनाओं को प्रस्तुत किया. राज्य में सौर, पवन और बैटरी स्टोरेज परियोजनाओं पर तेजी से काम हो रहा है. सरकार ने निवेशकों को सुरक्षित और अनुकूल वातावरण का भरोसा दिया.

मोहन यादव ने मुंबई में आयोजित नवीकरणीय ऊर्जा सम्मेलन में हिस्सा लेकर मध्य प्रदेश की ऊर्जा नीति और संभावनाओं को वैश्विक मंच पर रखा. ‘247 रिवीजन टू रियलिटी मध्य प्रदेश जर्नी’ विषय पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने राज्य को ऊर्जा क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार 24 घंटे सस्ती और स्वच्छ बिजली उपलब्ध कराने के लिए सोलर और बैटरी स्टोरेज आधारित मॉडल पर तेजी से काम कर रही है.

Advertisment

सोलर और पवन ऊर्जा में तेज वृद्धि

राज्य में बीते 12 वर्षों में सौर ऊर्जा उत्पादन में 48 प्रतिशत और पवन ऊर्जा उत्पादन में 19 प्रतिशत वार्षिक वृद्धि दर्ज की गई है. सोलर, विंड और पंप स्टोरेज सहित सभी नवीकरणीय स्रोतों में मध्य प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है. विशेष रूप से Omkareshwar Floating Solar Project को दुनिया की सबसे बड़ी फ्लोटिंग सोलर परियोजनाओं में गिना जा रहा है. इसके अलावा 300 मेगावाट सौर ऊर्जा स्टोरेज की दो परियोजनाओं पर भी कार्य जारी है.

बैटरी स्टोरेज में देश की पहली पहल

मुख्यमंत्री ने बताया कि बैटरी आधारित ऊर्जा भंडारण परियोजना पर भी काम हो रहा है, जिसे देश में अपनी तरह की पहली पहल माना जा रहा है. इससे सोलर ऊर्जा को 24 घंटे उपयोग में लाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति होगी. उन्होंने कहा कि राज्य सस्ती नवीकरणीय बिजली उपलब्ध कराने के मामले में अग्रणी स्थिति में पहुंच रहा है, जिससे उद्योग और निवेश दोनों को बढ़ावा मिलेगा.

निवेशकों को भरोसे का संदेश

सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने निवेशकों को भरोसा दिलाया कि मध्य प्रदेश में हर निवेश सुरक्षित रहेगा और सरकार अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरी गंभीरता से निभाएगी. उन्होंने कहा कि औद्योगीकरण, एमएसएमई और हेवी इंडस्ट्री के क्षेत्र में भी राज्य तेज गति से आगे बढ़ रहा है. उन्होंने जोर देकर कहा कि किसी भी राज्य में निवेश के लिए भरोसा सबसे महत्वपूर्ण कारक होता है. राज्य सरकार पारदर्शी नीतियों और प्रशासनिक सुधारों के माध्यम से निवेशकों के विश्वास को मजबूत कर रही है.

ये भी पढ़ें- हिंदी भारत को एकजुट करेगी, एआई भविष्य को शक्ति प्रदान करेगा: सीएम माणिक साहा

madhya pradesh
Advertisment