Lexus RX350h Review: लेक्सस RX350h पहली नजर में ही प्रीमियम लग्जरी का अहसास कराती है. इसका नया स्पिंडल ग्रिल, शार्प LED हेडलैंप और स्लीक बॉडी लाइन्स इसे काफी मॉडर्न बनाते हैं. SUV का लुक स्पोर्टी भी है और एलिगेंट भी. सड़क पर चलते समय यह आसानी से लोगों का ध्यान खींचती है. RX350h का इंटीरियर बेहद लग्जरी और आरामदायक है. केबिन में सॉफ्ट टच मटेरियल और हाई क्वालिटी फिनिश मिलती है.
बड़ी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और प्रीमियम साउंड सिस्टम ड्राइविंग को और बेहतर बनाते हैं. सीटें बहुत आरामदायक हैं और लंबी यात्रा में भी थकान महसूस नहीं होती. लेकिन क्या भारत में इसकी प्रीमियम कीमत जायज है? यह जानने के लिए पूरा रिव्यू देखें कि क्या लेक्सस RX350h आपके गैरेज के लिए बेहतरीन लग्जरी हाइब्रिड SUV है.
यह भी पढ़ें: 17 मार्च को लॉन्च हो रही है नई रेनॉल्ट डस्टर , इन चार SUV को देगी कड़ी टक्कर, जानिए कितनी है कीमत