Lakh Take Ki Baat: रूस और उत्तर कोरिया की बढ़ती सैन्य साझेदारी, यूक्रेन युद्ध और एशिया में बदलता शक्ति संतुलन.
रूस और उत्तर कोरिया के बीच बढ़ता सैन्य सहयोग दुनिया की चिंता बढ़ा रहा है. रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उत्तर कोरिया के सुप्रीम लीडर किम जोंग उन की नजदीकी अब खुलकर सामने आ रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक यूक्रेन युद्ध में उत्तर कोरिया ने रूस का साथ दिया, जहां उसके हजारों सैनिकों ने यूक्रेनी सेना के खिलाफ मोर्चा संभाला और बारूदी सुरंगें हटाने में भूमिका निभाई. कहा जा रहा है कि इस युद्ध से लौटे कोरियाई सैनिक अब अपने देश की सेना को आधुनिक युद्ध, ड्रोन ऑपरेशन और नई रणनीतियों की ट्रेनिंग दे रहे हैं.
इसके बदले रूस उत्तर कोरिया को सैन्य तकनीक, मिसाइल सिस्टम और आर्थिक मदद दे रहा है. KN-23 जैसी मिसाइलों में रूसी तकनीक के इस्तेमाल के दावे हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि इससे कोरियाई प्रायद्वीप और पूर्वी एशिया में शक्ति संतुलन बिगड़ सकता है और वैश्विक जियोपॉलिटिक्स पर गहरा असर पड़ेगा.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us