Lakh Take Ki Baat: देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो का संकट अब भी खत्म होता नहीं दिख रहा है. यात्रियों की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं. उड़ानें रद्द हैं, बैगेज मिल नहीं रहा और किराए आसमान छू रहे हैं. हवाई सफर करने वाले लोग हर दिन नई परेशानी झेल रहे हैं.
उड़ानें कम, शेड्यूल बिगड़ा
इंडिगो ने तकनीकी और परिचालन समस्याओं के चलते उड़ानों में बड़ी कटौती की है. एयरपोर्ट्स पर कई विमान खड़े नजर आ रहे हैं, जिसकी वजह से फ्लाइट शेड्यूल बुरी तरह गड़बड़ा गया है. गुरुवार को ही 220 से ज़्यादा उड़ानें रद्द हुईं.
बैगेज के लिए जंग जैसी स्थिति
दिल्ली एयरपोर्ट पर बैगेज के ढेर लगे हुए हैं. 4 दिसंबर के बाद से हजारों यात्रियों का सामान फंसा हुआ है. कई लोग एयरपोर्ट जाकर रोज अपना बैग ढूंढ रहे हैं. एक यात्री ने बताया कि 4 दिसंबर को फ्लाइट थी और सामान उन्हें 7 दिन बाद मिला. सबसे बड़ी परेशानी उन लोगों की है जिनके बैग में जरूरी डॉक्यूमेंट्स और जरूरी सामान है.
यह भी पढ़ें: