Lakh Take Ki Baat: 20 बच्चों को बचाने के लिए दे दी जान, देखिए कैसे MP की कंचनबाई ने दिखाई दिलेरी

Lakh Take Ki Baat: आंगनबाड़ी केंद्र में काम करने वाली कंचनबाई ने मधुमक्खियों के भयानक हमले से करीब 20 मासूम बच्चों की जान बचाई, लेकिन इस दौरान खुद शहीद हो गईं.

author-image
Yashodhan Sharma
New Update

Lakh Take Ki Baat: आंगनबाड़ी केंद्र में काम करने वाली कंचनबाई ने मधुमक्खियों के भयानक हमले से करीब 20 मासूम बच्चों की जान बचाई, लेकिन इस दौरान खुद शहीद हो गईं.

Lakh Take Ki Baat: मध्य प्रदेश के नीमच जिले के रानपुर गांव में मानवता और साहस की एक दिल को छू लेने वाली घटना सामने आई है. यहां आंगनबाड़ी केंद्र में काम करने वाली कंचनबाई ने मधुमक्खियों के भयानक हमले से करीब 20 मासूम बच्चों की जान बचाई, लेकिन इस दौरान खुद शहीद हो गईं.

Advertisment

घटना उस समय हुई जब कंचनबाई हैंडपंप पर पानी भर रही थीं और बच्चे पास में मौजूद थे. तभी अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया. हालात बिगड़ते देख कंचनबाई बच्चों को लेकर आंगनबाड़ी केंद्र में भागीं. उन्होंने सूझबूझ दिखाते हुए त्रिपाल और दरी से बच्चों को ढका और एक-एक कर सभी बच्चों को सुरक्षित कमरों में पहुंचाया.

इस दौरान हजारों मधुमक्खियों ने कंचनबाई पर हमला कर दिया, जिससे वे बेहोश हो गईं. उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके. गांव में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है और लोग प्रशासन से मदद की मांग कर रहे हैं.

MP Neemuch
Advertisment