Jharkhand News: झारखंड पुलिस ने 12 दिन बाद लापता अंश और अंशिका को रामगढ़ से सकुशल बरामद कर बड़ी सफलता हासिल की है. यह मामला चाइल्ड ट्रैफिकिंग से जुड़ा है, जिसमें दो अपहरणकर्ताओं की गिरफ्तारी हुई है.
Jharkhand News: झारखंड पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. 12 दिनों से लापता अंश और अंशिका को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है. यह मामला चाइल्ड ट्रैफिकिंग से जुड़ा हुआ बताया गया है. पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी. बच्चों को रामगढ़ के चित्रतरपुर इलाके से बरामद किया गया. पुलिस के दबाव के कारण अपहरणकर्ता बच्चों को राज्य से बाहर नहीं ले जा सके.
दो अपहरणकर्ता गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक, इस मामले में बाहर के रहने वाले दो अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. बच्चों की तलाश के लिए कई जिलों में विशेष टीमें बनाई गई थीं. दिल्ली, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार और ओडिशा तक पुलिस की टीमें भेजी गईं. बस, ट्रेन, ऑटो, चार पहिया वाहन और दीवारों पर बच्चों के पोस्टर लगाए गए.
सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर दी बधाई
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खुशी जाहिर करते हुए राज्य की पुलिस को बधाई दी है.
एक मां और परिवार ही इस पल की असीमित खुशी महसूस कर सकता है।@JharkhandPolice की टीम को इस शानदार सफलता के लिए पुनः हार्दिक बधाई। @DC_Ranchi कृपया अंश और अंशिका के परिवार को सभी जरूरी सरकारी योजनाओं से जोड़ते हुए भी सूचित करें। pic.twitter.com/DEpPJSv739
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) January 14, 2026
पुलिस की बड़ी सफलता
इस अभियान का नेतृत्व एडीजी मनोज कौशिक ने किया. रांची के सीनियर एसपी, सिटी एसपी, ट्रैफिक एसपी और रूरल एसपी के सहयोग से यह सफलता मिली. तलाश में शामिल पुलिसकर्मियों को इनाम और प्रशस्ति देने की घोषणा की गई है. पुलिस ने बताया कि पूरे मामले की विस्तृत पूछताछ की जाएगी और मानव तस्करी से जुड़े आगे-पीछे के सभी नेटवर्क का पता लगाया जाएगा. बच्चों के माता-पिता ने पुलिस का धन्यवाद किया है.
यह भी पढ़ें- Jharkhand News: झारखंड में नगर निकाय चुनाव की तैयारी पूरी, 10 से 15 फरवरी के बीच हो सकता है मतदान
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us