एमएस धोनी के मास्ट्ररस्ट्रोक से हुई ईशान किशन की टीम इंडिया में एंट्री?

Ishan Kishan Comeback: ईशान किशन ने ऐसी वापसी की है, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है. इसी बीच ऐसा कहा जा रहा है कि ईशान की वापसी में एमएस धोनी का हाथ है.

author-image
Sonam Gupta
New Update

Ishan Kishan Comeback: ईशान किशन ने ऐसी वापसी की है, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है. इसी बीच ऐसा कहा जा रहा है कि ईशान की वापसी में एमएस धोनी का हाथ है.

Ishan Kishan Comeback: ईशान किशन... आजकल ये नाम सभी की जुबां पर बना हुआ है. भारत के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन की 2 साल से अधिक वक्त बाद टीम इंडिया में एंट्री हुई. आते ही ये खिलाड़ी छा गया और हर तरफ अब यही कहा जा रहा है कि वापसी हो तो ऐसी. ईशान ने न्यूजीलैंड के साथ खेली गई टी-20 सीरीज में जमकर छक्के-चौकों की बारिश की और वह सबसे अधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज रहे. इतना ही नहीं आखिरी टी-20 में तो उन्होंने अपना पहला T20I शतक भी जड़ दिया. वहीं, इस बीच क्रिकेट के गलियारों में चर्चा है कि ईशान की वापसी के पीछे कहीं न कहीं एमएस धोनी का हाथ है.

Advertisment
ishan-kishan
Advertisment