ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामनेई के घायल होने का दावा, ग्राउंड रिपोर्ट में जानिए सच्चाई

Mojtaba Khamenei: इजराइली मीडिया ने दावा किया है कि ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई एक हमले में घायल हुए हैं. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हमारे वरिष्ठ संवाददाता मधुरेंद्र कुमार ने ग्राउंड जीरो से इस दावे से जुड़ी सच्चाई बताई है.

Deepak Kumar & Madhurendra Kumar
New Update

Mojtaba Khamenei: इजराइली मीडिया ने दावा किया है कि ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई एक हमले में घायल हुए हैं. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हमारे वरिष्ठ संवाददाता मधुरेंद्र कुमार ने ग्राउंड जीरो से इस दावे से जुड़ी सच्चाई बताई है.

Mojtaba Khamenei:ईरान और इजराइल के बीच जारी तनाव के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है. इजराइली मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई एक हमले में घायल हो गए हैं. यह दावा The Times of Israel की रिपोर्ट के हवाले से किया गया है. हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वे किस हमले में घायल हुए हैं और ईरान की ओर से भी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. हमारे वरिष्ठ संवाददाता मधुरेंद्र कुमार ने ग्राउंड जीरो से इस दावे से जुड़ी सच्चाई बताई है.

Advertisment

जंग के बीच सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामनेई

दरअसल हाल ही में ईरान में 88 सदस्यीय Assembly of Experts ने मोजतबा खामनेई को देश का नया सुप्रीम लीडर चुना है. वे ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई के बेटे हैं. बताया जाता है कि जंग और हमलों के बीच यह फैसला लिया गया, जिसे ईरान की आक्रामक रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है.


मुजतबा खामनेई की उम्र करीब 56 साल बताई जा रही है और वे लंबे समय से ईरान की सत्ता और धार्मिक व्यवस्था में प्रभावशाली माने जाते हैं. सुप्रीम लीडर बनने के बाद उन्होंने देश की सुरक्षा और ताकत को मजबूत करने का संदेश दिया है. विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिका और इजराइल के साथ बढ़ते तनाव के बीच ईरान की नई नेतृत्व व्यवस्था मिडिल ईस्ट की राजनीति को और प्रभावित कर सकती है. फिलहाल सबकी नजर इस बात पर है कि मुजतबा खामनेई की स्थिति क्या है और ईरान इस संकट से कैसे निपटेगा.

यह भी पढ़ें- Iran Israel War: इजरायल के Tel Aviv में गिरी ईरानी मिसाइल, देखिए Ground Report

israel iran war World News
Advertisment