Israel- America Attack Iran: मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर पहुंच गया है. इजराइल ने अमेरिका के साथ मिलकर ईरान पर बड़ा हमला किया है. यह हमला सिर्फ हवाई रास्ते से नहीं, बल्कि समुंदर के जरिए भी किया गया है. राजधानी तेहरान समेत करीब 30 अलग-अलग ठिकानों को निशाना बनाया गया है. इनमें सैन्य ठिकाने, खुफिया एजेंसियों के दफ्तर और कुछ अहम अधिकारियों के आवास शामिल बताए जा रहे हैं.
हमले में ईरान के धार्मिक शहर कुम के आसपास भी धमाकों की खबर है. वहीं, इजराइल की राजधानी तेल अवीव में Ground Zero पर मौजूद न्यूज नेशन के वरिष्ठ संवाददाता मधुरेंद्र कुमार ने बताया कि ईरान के खुर्रमाबाद, इस्फहान, करज और करमनशाह में भी हमले हुए हैं. कई जगहों पर धुआं उठता देखा गया. आइए देखते हैं कि इजराइल में क्या हैं हालात.