IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने हासिल की सबसे बड़ी जीत, कोलंबो में टीम इंडिया ने 61 रनों से रौंदा

IND vs PAK: भारतीय टीम ने पाकिस्तान को एक बार फिर टी20 वर्ल्ड कप में धूल चटाई है. कोलंबो के प्रेमदास स्टेडियम में खेले गए मैच में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराया.

author-image
Roshni Singh
New Update

IND vs PAK: भारतीय टीम ने पाकिस्तान को एक बार फिर टी20 वर्ल्ड कप में धूल चटाई है. कोलंबो के प्रेमदास स्टेडियम में खेले गए मैच में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराया.

IND vs PAK: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच में 61 रनों से हरा दिया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 7 विकेट पर 175 रन बनाए थे. जवाब में पाकिस्तान की पूरी टीम 18 ओवरों में 114 रनों पर सिमट गई. इस जीत के साथ टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 के लिए क्वलीफाई कर लिया है. बता दें कि पाकिस्तान के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में भारत की ये सबसे बड़ी जीत है. जबकि पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की यह लगातार 10वीं जीत है.

Advertisment
SURYAKUMAR YADAV IND vs PAK
Advertisment