State Credit Seminar: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्टेट क्रेडिट सेमिनार को संबोधित किया. उन्होंने कहा- कृषि और ग्रामीण विकास को आगे बढ़ाना है.
State Credit Seminar: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्टेट क्रेडिट सेमिनार को संबोधित किया. उन्होंने कहा- कृषि और ग्रामीण विकास को आगे बढ़ाना है. आज इस क्रेडिट सेमिनार के माध्यम से प्रदेश भर से आए हुए प्रगतिशील किसानों, एफपीओस, एमएसएमई सेक्टर में कार्य करने वाले उद्यमियों और कोऑपरेटिव सेक्टर में टैक्स के माध्यम से सहकारिता आंदोलन को जमीनी धरातल पर उतारने के इस मुहिम का हिस्सा इस सेमिनार के माध्यम से भी उनकी सक्सेस स्टोरी को सबके सामने रख रहा है. मुझे अच्छा लगा नाड ने अभी यहां मंच पर उन एफपीओस को जिन्होंने अच्छा कार्य किया. उन्हें सम्मानित करवाया. उन पैक्स को, उन कोपरेटिव बैंक्स को जिन्होंने अपना अच्छा व्यवसाय किया है. उन सभी को यहां पर सम्मानित करवाया है. एक अच्छी पहल है और अच्छा होता कि उनको एक दो मिनट उनके भाषण यहां पर उनकी सक्सेस स्टोरी पर भी होने चाहिए थे जिससे अन्य लोग भी उस दिशा में कार्य करते हुए क्योंकि उनके जीवन की सक्सेस स्टोरी इस पूरी कहानी को एक नई गति दे सकता है. एक नई ऊंचाई दे सकता है. उन्होंने जमीनी धरातल पर आपने देखा होगा कसिया मिल्क प्रोड्यूसर दिव्यांग जनों का मिल्क कलेक्शन का एक प्रोड्यूसर है. ग्रामीण क्षेत्र में फलक विषय है कि कसिया हमारे कृषि मंत्री जी का क्षेत्र रहा है. वह भी उनको नहीं पहचान पा रहे थे. मैंने कहा ये आपके क्षेत्र का मैं वही परिचय करा रहा था.
अगर मंच पर उनको उनकी सक्सेस स्टोरी के लिए कि दिव्यांग जनों को थोड़ा सा प्लेटफार्म मिले. हमारे अन्नदाता किसानों को, प्रगतिशील किसानों को, एमएसएमएस सेक्टर में कार्य करने वाले कार्यकर और हस्तशिल्पियों को सहकारिता के प्रति रुचि रखने वाले हमारे जितने भी उस क्षेत्र के योद्धा हैं इनको थोड़ा भी हम प्रोत्साहित करें तो एक अच्छी प्रोग्रेस हम कर सकते हैं. और उनकी सक्सेस स्टोरी आज यहां पर जब मुझे अपने दोनों वरिष्ठ साथियों कृषि मंत्री जी के साथ में और वित्त मंत्री जी के साथ में उन्हें सम्मानित करने का अवसर प्राप्त हो रहा था. मैं उनसे यही पूछ रहा था कितना आपका टर्नओवर है?
कितना आप कमा पाते हैं? और सभी का बहुत अच्छा एक अच्छा कार्य उन लोगों ने किया है. हमें इस बारे में थोड़ा ध्यान रखना होगा कि सरकार की नियत साफ है. आपने देखा होगा अगर हम पूरे देश के परिपेक्ष में सोचते हैं. आज भारत दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में अपने आप को स्थापित कर रहा है. पहली बार देश के अंदर आजादी के बाद कोऑपरेटिव एक मंत्रालय के रूप में कार्य कर रहा है. एफपीओस को हर एक स्तर पर प्रोत्साहन मिल रहा है.
महिला स्वयंसेवी समूह को आपने अभी देखा होगा इस बार के यूनियन बजट में लखपति दीदी को सीमार्ट के रूप में अब उनके ग्रामीण क्षेत्र में जो भी प्रोडक्ट उनके द्वारा वहां तैयार किया जाता है. उसको मार्केट से लिंक करने के लिए CMAT की स्थापना की जाएगी. यह भी आज इस बार के यूनियन बजट में प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से केंद्रीय वित्त मंत्री जी ने घोषित किया है.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us