Haryana:हरियाणा के गुरुग्राम से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है. एक कॉलेज छात्रा ने अपने लिव-इन पार्टनर पर गंभीर आरोप लगाए हैं. छात्रा का कहना है कि उसके बॉयफ्रेंड ने पहले उसके साथ बेरहमी से मारपीट की और फिर उसके निजी अंगों पर सैनिटाइजर डालकर आग लगा दी. मामला बादशाहपुर थाना क्षेत्र का है. पुलिस को पीड़िता की मां ने सूचना दी कि उसकी बेटी को उसका प्रेमी एक पीजी में रखकर प्रताड़ित कर रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में आरोप सही पाए गए. इसके बाद पुलिस ने तुरंत एफआईआर दर्ज कर 19 वर्षीय आरोपी शिवम को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी मूल रूप से दिल्ली का रहने वाला है.
पीड़िता अस्पताल में भर्ती
पुलिस के अनुसार, दोनों एक-दूसरे को पहले से जानते थे और शादी की बातचीत भी चल रही थी. लेकिन किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया. इसी के बाद आरोपी ने कथित तौर पर तीन दिनों तक लड़की को कमरे में बंद रखा, उसके साथ मारपीट की और खाना भी नहीं दिया. पीड़िता को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है.
यह भी पढ़ें- Haryana News: रेवाड़ी में जमीन विवाद काे लेकर खौफनाक मोड़, JCB के आगे फेंकी डेढ़ साल की बच्ची