News Nation Logo

रात में लेनी है चैन की नींद तो ये आयुर्वेदिक नुस्खे करेंगे मदद

Updated : 13 September 2021, 08:02 PM

नींद हमारे लिए बहुत ही जरूरी चीज़ होती है। अगर ठीक से नींद ना ली जाए तो हमारी हेल्थ पर भी असर पड़ने लगता है। एक तरह से देखा जाए तो नींद की खूबी ये है कि वो हमारे शरीर को ही नहीं बल्कि हमारे दिमाग को भी शांत कर देती है। रात भर अगर आप करवटें बदलते रहें तो इसका असर दिन पर भी हो सकता है और आपका दिन का काम बिगड़ सकता है। जब हमारी उम्र बढ़ने लगती है तो ये एक स्लीप पैटर्न बन जाता है।