Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding: साउथ सिनेमा के पावर कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की वेडिंग फोटोज इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं. रॉयल लुक, ट्रेडिशनल तेलुगु रिचुअल्स और दोनों की शानदार केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया है. हर तरफ इसी शादी की चर्चा हो रही है. वहीं इन वायरल फोटोज के बीच एक तस्वीर ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा है. इस फोटो में दुल्हन बनी रश्मिका हाथ में हरा नारियल लेकर विजय की तरफ बढ़ती नजर आ रही हैं. इस तस्वीर को देखकर हर कोई यही सोच रहा है कि आखिर शादी में नारियल क्यों. दरअसल, तेलुगु शादियों में हर ritual का एक गहरा कल्चरल मीनिंग होता है. रश्मिका के हाथ में दिख रहा ये हरा नारियल भी एक खास रस्म का हिस्सा है. इसे नई शुरुआत, सुख-समृद्धि और पाजिटिविटी का प्रतीक माना जाता है.