गुजरात मुंबई के बाद अब उत्तर प्रदेश में बुलेट ट्रेन चलाने को लेकर के फैसला हो चुका है और इसको लेकर के अब डीपीआर और बाकी सारी तैयारियां भी की जा रही हैं.
गुजरात मुंबई के बाद अब उत्तर प्रदेश में बुलेट ट्रेन चलाने को लेकर के फैसला हो चुका है और इसको लेकर के अब डीपीआर और बाकी सारी तैयारियां भी की जा रही हैं. मगर जिस तरह से लगातार ये बात सामने आ रही है कि किन-किन रूट्स पर ये बुलेट ट्रेन चलेगी तो आपको बता दें कि राजधानी दिल्ली से वाराणसी के बीच में बुलेट ट्रेन जो है चलाने का प्रस्ताव रखा गया और खासतौर पर इस बुलेट ट्रेन के बीच में करीब 12 स्टेशंस रखे जाएंगे. अगर आपको दिल्ली से आगरा जाना है तो कुछ ही मिनट के अंदर आप आगरा पहुंच जाएंगे.
ताज नगरी के दीदार कर पाएंगे. तो साथ में अगर आपको लखनऊ जाना है तो लखनऊ भी बुलेट ट्रेन के माध्यम से जाया जा सकेगा. वह भी कुछ ही घंटे के अंदर. कुछ ही मिनटों के अंदर अगर यह कहा जाए तो यह भी सही होगा क्योंकि आप देखिए बुलेट ट्रेन की रफ्तार को लेकर के जापान गए योगी ने पाया किस तरह से जापान की बुलेट ट्रेन 501 कि.मी. की स्पीड से दौड़ती है. इससे यह पता चलता है कि आने वाले समय में उत्तर प्रदेश में काफी तेजी से बुलेट ट्रेन को लेकर के काम किया जाएगा और दिल्ली से लेकर वाराणसी के बीच में 12 स्टेशंस जो हैं वो बनाए जाएंगे.
हालांकि इस मामले पर अभी रेलवे की तरफ से कोई भी आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है कि यह रूट कौन-कौन सा होगा. दिल्ली से वाराणसी जाना अब बहुत ही आसान हो जाएगा आने वाले समय में और बहुत ही कन्वीनिएंट हो जाएगा क्योंकि लंबा समय लगता है दिल्ली से वाराणसी पहुंचने में. करीब 12 घंटे 11 घंटे का समय लग जाता है. वहीं लखनऊ पहुंचने में ही करीब 8 से 9 घंटे 10 घंटे तक लग जाते हैं.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us