यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, सिंगापुर में अपस्किलिंग के लिए जो कार्य हो रहा है इस देश से मुझे यहां पर एक महत्वपूर्ण सेंटर आईटी का कल भ्रमण करने का अवसर प्राप्त हुआ.
सिंगापुर पहुंचे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने चिरपरिचित अंदाज में आने वाले अवसरों को लेकर चर्चा की. उन्होंने कहा, उत्तर प्रदेश शासन के एडवाइजर और पूर्व एडिशनल चीफ सेक्रेटरी यूपी गवर्नमेंट श्री अवनीश कुमार अवस्थी उत्तर प्रदेश के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी फाइनेंस एंड इंडस्ट्री के कमिश्नर श्री दीपक कुमार सभी इंडस्ट्री लीडर्स और मित्रों मैं सबसे पहले भारत के सिंगापुर में उच्चायुक्त और उनकी पूरी टीम को हृदय से धन्यवाद दूंगा कि उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के इस डेलीगेशन को लेकर के मुझे आने का अवसर प्राप्त हुआ है.
हमारी अलग-अलग चरणों में बातचीत हुई
उन्होंने कहा, हमें सिंगापुर में आप सभी बिजनेस लीडर के साथ में संवाद करने का एक अवसर दिया और इसमें श्री प्रसून मुखर्जी और उनकी पूरी टीम को सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन की इस पूरी टीम के प्रति मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूं जो आज इतने व्यवस्थित तरीके से यहां के बिजनेस लीडर के साथ इस संवाद के कार्यक्रम को आगे बढ़ाने में हमें मदद की है. उत्तर प्रदेश की पोटेंशियल को परफॉर्मेंस में बदलने को अब तक हमारे प्रयास हैं और आगे के उन प्रयासों को कैसे हम और आगे बढ़ा रहे हैं, इन सभी मामलों को लेकर के यहां के बिजनेस लीडर्स के साथ हमारी अलग-अलग चरणों में बातचीत हुई. यहां के पॉलिटिकल लीडरशिप से भी मेरे संवाद के कार्यक्रम हुए. डिप्टी प्राइम मिनिस्टर, यहां के इंडस्ट्री मिनिस्टर, यहां के होम मिनिस्टर और अन्य यहां के ऊर्जा मंत्री इन सभी के साथ संवाद के साथ ही हम लोगों ने कई सेंटर का भी निरीक्षण किया.
हमारी बड़ी सार्थक चर्चा हुई
सिंगापुर में अपस्किलिंग के लिए जो कार्य हो रहा है इस देश से मुझे यहां पर एक महत्वपूर्ण सेंटर आईटी का कल भ्रमण करने का अवसर प्राप्त हुआ. आज हमने यहां पर एमआरओ और सेट्स का भी वहां पर हम लोगों ने निरीक्षण किया और उस पूरे क्षेत्र का भ्रमण देख कर ही सिंगापुर और उत्तर प्रदेश इस विजन को आगे कैसे बढ़ा सकता है इस पर भी अच्छा प्रेजेंटेशन और उन संभावनाओं को आगे बढ़ाने के बारे में भी इस बातचीत को आगे बढ़ाया है. मुझे प्रसन्नता है कि कल से अब तक हम लोगों ने यहां पर तमाशेक जीआईसी यूएससी सेट्स यूबीपीएन, जीएसएस ग्रीन, शेप कोर ब्लैक स्टोन इत्यादि संस्थाओं के चेयरमैन एंड सीओस के साथ हमारी बड़ी सार्थक चर्चा हुई है और अन्य बिजनेस लीडर के साथ भी अलग-अलग चरणों में हमारी यहां पर बातचीत हुई.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us