CM Yogi Japan Visit: सीएम योगी ने Japan के Tokyo में कर बड़ा ऐलान

CM Yogi Japan Visit: जापान दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जापान की सरकार ने हमें मौका दिया है कि हम जापान में रहने वाले भारतीय समुदाय के साथ हम इस सांस्कृतिक संध्या के कार्यक्रम में सहभागी बनकर के संवाद कर सकें

author-image
Dheeraj Sharma
New Update

CM Yogi Japan Visit: जापान दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जापान की सरकार ने हमें मौका दिया है कि हम जापान में रहने वाले भारतीय समुदाय के साथ हम इस सांस्कृतिक संध्या के कार्यक्रम में सहभागी बनकर के संवाद कर सकें

CM Yogi Japan Visit: जापान दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जापान की सरकार ने हमें मौका दिया है कि हम जापान में रहने वाले भारतीय समुदाय के साथ हम इस सांस्कृतिक संध्या के कार्यक्रम में सहभागी बनकर के संवाद कर सकें. आप देख रहे होंगे भारतीय जहां कहीं भी है दुनिया के अंदर अपने क्षेत्र में उन्होंने अच्छी प्रगति की है। कुछ नयापन करके दिखाया है। लोगों के लिए एक नई प्रेरणा प्रदान की है और आज भारत में भी प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भारत विकास की एक नई ऊंचाई को
प्राप्त कर रहा है। एक नया भारत का दर्शन हो रहा है। एक विकसित भारत की संकल्पना को हम साकार
होते हुए देख रहे हैं। हमारी पीढ़ी इस बात पर गौरव की अनुभूति कर सकती है कि हमने अपने विरासत को भी प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का काम किया है। तो विकसित भारत के उन सभी आयामों को छूने का प्रयास किया है। समग्र विकास की अच्छा इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित हो रहा है। अच्छी कनेक्टिविटी है। सुरक्षा का एक बेहतरीन वातावरण है।

Advertisment

हर एक क्षेत्र में आज भारत प्रगति कर रहा है और भारत की सबसे बड़ी आबादी के राज्य उत्तर प्रदेश ने भी विकास के कुछ नए आयाम छूने के कार्य किए हैं। 25 करोड़ की आबादी उत्तर प्रदेश में रहती है। अब आप देखते होंगे वहां कर्फ्यू का कोई समाचार नहीं आता होगा। अब वहां दंगों का समाचार नहीं आता होगा। उपद्रव का समाचार नहीं अब तो उत्सव के समाचार आते होंगे। अयोध्या में दीपोत्सव की जय।
अयोध्या में दीपोत्सव है। काशी में देव दीपावली और इस समय संजोग है कि मैं यहां हूं। नहीं तो मुझे
मथुरा वृंदावन में आज वहां पर लठ मार होली थी बरसाना में। आज जितने भी होली खेलने वाले लोग हैं ये
राधा रानी के गांव में नंद गांव में गए हुए हैं। नंद बाबा के गांव में गए हैं। दीपोत्सव यानी रंगोत्सव का कार्यक्रम भी हमारी सरकार ने वहां प्रारंभ करवाया और लाखों लोग थे। कल बरसाना में 5 लाख लोग थे और आज नंद गांव में उससे भी ज्यादा भीड़ है। क्या उत्साह है, क्या उमंग है। हर व्यक्ति जुड़ा हुआ है। जीवन की इस आदा आपाधापी में कुछ समय अपने मूल्यों के साथ अपने आदर्शों के साथ किसी प्रकार से तनाव से मुक्त भय मुक्त होकर के व्यक्ति जी सके। यही जीने का मजा है। डर के मर के कब तक व्यक्ति जिएगा और उस वातावरण को देना किसी भी लोकप्रिय सरकार का काम होना चाहिए। और यही हम लोगों ने यूपी में किया है।
पहले कनेक्टिविटी का संकट था। सड़कें नहीं थी। बिजली नहीं आती थी। लोग कहते थे कि पहले बिजली नहीं आती थी। मैंने कहा पहले की सरकारें अंधेरे में रहने की आधी थी। क्योंकि उनके सारे कार्य तो अंधेरे में
होते थे। आप मुझे बताओ क्या उजाले में डकैती पड़ेगी क्या? तो जब प्रवृत्ति डकैती डालने की थी तो अंधेरे में ही वह पड़ता तो इसलिए बिजली नहीं देते थे। वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते थे। हम चाहते थे कि डकैती से मुक्त हो, भय से मुक्त हो, उसके लिए उजाला चाहिए और हम सूर्य पुत्र हैं तो हमें सूर्य जैसी रोशनी चाहिए और बिजली की आकृति भी करवा दीजिए।

Uttar Pradesh
Advertisment