Chinese Manjhe पर CM Yogi का सख्त आदेश, बोले-'चाइनीज मांझे से मौत को माना जाएगा हत्या'

चाइनीज मांझे पर सीएम योगी सख्त नजर आ रहे हैं. सख्त आदेश सीएम योगी की ओर से दिए गए हैं. बता दें कि चाइनीज मांझे से हुए दुर्घटना का संज्ञान सीएम योगी ने लिया है.

author-image
Mohit Saxena
New Update

चाइनीज मांझे पर सीएम योगी सख्त नजर आ रहे हैं. सख्त आदेश सीएम योगी की ओर से दिए गए हैं. बता दें कि चाइनीज मांझे से हुए दुर्घटना का संज्ञान सीएम योगी ने लिया है.

चाइनीज मांझे पर सीएम योगी सख्त नजर आ रहे हैं। सख्त आदेश सीएम योगी की ओर से दिए गए हैं। बता दें कि चाइनीज मांझे से हुए दुर्घटना का संज्ञान सीएम योगी ने लिया है। बैन के बाद भी कैसे बिक रहा है चाइनीज मांझा? बता दें कि चाइनीज मांझे से मौत को अब हत्या माना जाएगा। सीएम योगी ने पुलिस अधिकारियों को आदेश दिए हैं। पूरे प्रदेश में अभियान चलाने के लिए कहा गया है। बता दें कि कल लखनऊ में एमआर की चाइनीस मांझे से गर्दन कटने से मौत हुई थी।

Advertisment

चाइनीज मांझ फंसा जिसकी वजह से गला कटा

चाइनीज मांझे से अगर किसी की मौत होती है तो उसको सीधा हत्या ही माना जाएगा। आपको बता दें कि मांझे पर  पहले ही बैन लग चुका था और इस पर पूरी तरीके से रोक है। बावजूद इसके पूरे प्रदेश में चाइनीज मांझे की बिक्री हो रही है। इसके कारण आए दिन ऐसी दुर्घटनाएं हो रही हैं। लखनऊ की बात करें तो एक युवक की मौत हो गई। चाइनीज मांझ फंसा जिसकी वजह से गला कटा।

पूरे प्रदेश में सघन चेकिंग अभियान चलाने का आदेश

हालांकि आननफानन में उस युवक को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया। शोएब नाम का युवक था जो पीछे से बीमार था वो अपने काम पर जा रहा था। लेकिन इसी दौरान यह हादसा हुआ और उस युवक की मौत हो गई। इसके बाद पूरे परिवार में शोक की लहर है। हालांकि इस घटना का संज्ञान मुख्यमंत्री ने लिया है और मुख्यमंत्री ने सख्त निर्देश जारी किया है कि अगर ऐसी दुर्घटना होती है, जिसकी वजह से होती है उसके ऊपर हत्या का मुकदमा होना चाहिए और जो अवैध बिक्री कर रहा है, उसके खिलाफ कारवाई होनी चाहिए। पूरे प्रदेश में सघन चेकिंग अभियान चलाने का आदेश जारी किया है। मुख्यमंत्री की तरफ यह भी कहा गया है कि जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कड़ी कारवाई हो और इसके लिए जो संबंधित अधिकारी हैं उनको साफ तौर पर निर्देशित कर दिया गया है कि वे जल्द से जल्द इस पूरी इसे पूरे तरीके से बैन करें। क्योंकि बैन तो पहले से ही है  लेकिन जो अवैध बिक्री हो रही है उस पर पूरी तरह से रोक लगाई जाए।

UP News CM Yogi
Advertisment