यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ बीते दिनों जापान के दौरे पर थे. जहां वह यूपी के भविष्य की नई इबारत लिखी.
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ बीते दिनों जापान के दौरे पर थे. जहां उन्होंने यूपी के भविष्य की नई इबारत लिखी. सिंगापुर के बाद जापान पहुंचे सीएम योगी ने ना केवल दुनिया के सबसे तेज मैक्लेव ट्रेन का रोमांचक सफर किया बल्कि यमाशी में हाइड्रोजन फैसिलिटी का भी जायजा लेकर तकनीक और निवेश के नए रास्ते भी खोल दिए.
10 मिनट में 100 कि.मी. का सफर
बिजली की रफ्तार, हवा से बातें करती ट्रेन और कोच के भीतर बैठे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की यह तस्वीरें जापान की हैं. जहां सीएम योगी ने दुनिया की सबसे आधुनिक मैगलेव ट्रेन का सफर किया. जिस रफ्तार की कल्पना मात्र से रोमांच भर देती है. सीएम योगी ने उसे खुद महसूस किया कि इस सफर के दौरान ट्रेन की औसत रफ्तार 500 कि.मी.थी. हैरानी की बात यह है कि सीएम योगी ने महज 10 मिनट में 100 कि.मी. का सफर तय किया. मैग्नेटिक लेविटेशन यानी मैग्लेव तकनीक की खासियत यह है कि यह ट्रेन पटरियों को छूती नहीं बल्कि चुंबकीय बल के कारण उनसे कुछ इंच ऊपर तैरती है.
विशेषज्ञों से लंबी चर्चा की
घर्षण नहीं होने की वजह से 600 से 700 कि.मी.की टॉप स्पीड पर भी यात्रा बेहद स्मूथ और आरामदायक रहती है. रफ्तार के रोमांच के बाद सीएम योगी अपने दौरे के दूसरे दिन यानाशी स्थित हाइड्रोजन फैसिलिटी पहुंचे. यहां उन्होंने पावर टू गैस सिस्टम का बारीकी से निरीक्षण किया. भविष्य की ऊर्जा और अत्याधुनिक तकनीक को यूपी में कैसे लागू किया जा सकता है? सीएम योगी ने इसके लिए विशेषज्ञों से लंबी चर्चा की.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us