CM Yogi In Gorakhpur: सीएम योगी का सख्त संदेश, कान खोलकर सुन लो, अब कोई ताकत भारत को नहीं दबा सकती

सीएम योगी ने गोरखपुर को दी करोड़ों की सौगात, ओवरब्रिज का किया उद्घाटन. यूपी के सामने पहचान का संकट नहीं है. विकास और विरासत का बड़ा केंद्र बन चुका है.

author-image
Dheeraj Sharma
New Update

सीएम योगी ने गोरखपुर को दी करोड़ों की सौगात, ओवरब्रिज का किया उद्घाटन. यूपी के सामने पहचान का संकट नहीं है. विकास और विरासत का बड़ा केंद्र बन चुका है.

यूपी के लोग बाहर जाते थे तो लोग हैय दृष्टि से देखते थे. लेकिन डबल इंजन की स्पीड से चलने वाली बीजेपी सरकार ने परिवर्तन क्या होता है ये यूपी में और गौरखपुर में करके दिखाया. पीएम मोदी ने देश को नई पहचान दी है. नया भारत जिसे हर नागरिक गर्व से कहता है. एक मजबूत भारत दुनिया में उसकी अपनी धमक है. अपनी पहचान है. दुनिया की कोई ताकत भारत नहीं दबा सकता. जो भारत कहेगा दुनिया उसका अनुसरण कर रही है. 

Advertisment

यूपी का हो रहा सर्वांगीण विकास

सीएम योगी ने गोरखपुर को दी करोड़ों की सौगात, ओवरब्रिज का किया उद्घाटन. यूपी के सामने पहचान का संकट नहीं है. विकास और विरासत का बड़ा केंद्र बन चुका है. गोरखपुर में जहां घंटों जाम लगा रहता वहां 4 लेन सड़कें हैं. जो दूरी 2 घंटे में तय होती थी वह अब महज 15 मिनट में पूरी हो जाती है. पिछली सरकारों ने फर्टिलाइजर कारखाना बंद करवा दिया था. लेकिन बीजेपी सरकार ने इसे चालू किया. एयरपोर्ट से जब चलते हैं तो एम्स आपका स्वागत करता है. मेडिकल कॉलेज को पिछली सरकार ने बेचने का प्रयास किया. अब ये कॉलेज लोगों के उपचार का नया केंद्र बना है. 

Yogi Adityanath Uttar Pradesh
Advertisment