CM Yogi Foreign Visit: Japan और Singapur की यात्रा से लौटे सीएम योगी, UP के लिए लाए बड़ी सौगात!

सिंगापुर और जापान यात्रा से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ निवेश की बड़ी सौगात लेकर लौटे हैं. इस दौरे को निवेश के लिहाज से अभूतपूर्व माना जा रहा है. कुल 1.5 लाख करोड़ के एमओयू पर हस्ताक्षर हुए

author-image
Mohit Saxena
New Update

सिंगापुर और जापान यात्रा से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ निवेश की बड़ी सौगात लेकर लौटे हैं. इस दौरे को निवेश के लिहाज से अभूतपूर्व माना जा रहा है. कुल 1.5 लाख करोड़ के एमओयू पर हस्ताक्षर हुए

सिंगापुर और जापान यात्रा से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ निवेश की बड़ी सौगात लेकर लौटे हैं. इस दौरे को निवेश के लिहाज से अभूतपूर्व माना जा रहा है. कुल 1.5 लाख करोड़ के एमओयू (MOU) पर हस्ताक्षर हुए. जबकि 2.5 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं. सरकार का दावा है कि यह पहल उत्तर प्रदेश को साल 2029-30 तक 1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में मजबूत कदम है. सिंगापुर में करोड़ों के के एमओयू साइन हुए और 1 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले. वहीं जापान में 90 हजार करोड़ के एमओयू पर हस्ताक्षर हुए हैं और 1.5 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं.

Advertisment

सिंगापुर और जापान के दौरे से वापस लौटे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सिंगापुर और जापान के दौरे से वापस लौटे हैं. सिंगापुर दौरे में 60 करोड़ के एमओयू पर हस्ताक्षर हुए हैं कि सबसे पहले सीएम योगी सिंगापुर पहुंचे थे. इसके अलावा अगर बात करें तो 1 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव भी सिंगापुर से प्राप्त किए गए हैं. तो वहीं एमआरओ कागो हब सेमीकंडक्टर डाटा सेंटर बनाने के बारे में चर्चा की गई है. सिंगापुर दौरे पर सीएम योगी कई अलग-अलग क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं को लेकर चर्चा करते हुए नजर आए थे. 

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट भी विकसित होगा

यूपी में लॉजिस्टिक्स स्केलिंग और फिनटेक क्षेत्रों में सहयोग के बारे में वहां पर विदेशी कंपनियों से चर्चा की गई इसके अलावा जेवर का नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट भी विकसित होगा और विदेशी कंपनियां भी उसमें निवेश करने वाली है. एमआरओ और कारगो हब के रूप में विकसित करने पर चर्चा हो रही है. पूरे उत्तर प्रदेश को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने के लिए यहां पर सिंगापुर दौरे के दौरान चर्चा की गई है. 

UP News CM Yogi
Advertisment