Chhattisgarh: DGP अरुणदेव गौतम ने पुलिस कंट्रोल रूम में किया औचक निरीक्षण, अधिकारियों के साथ की बैठक

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ पुलिस डीजीपी अरुणदेव गौतम रायपुर स्थित पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचे. वे औचक निरीक्षण पर थे. बैठक में किन विषयों पर चर्चा हुई. आइये जानते हैं…

author-image
Jalaj Kumar Mishra
New Update

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ पुलिस डीजीपी अरुणदेव गौतम रायपुर स्थित पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचे. वे औचक निरीक्षण पर थे. बैठक में किन विषयों पर चर्चा हुई. आइये जानते हैं…

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ पुलिस महानिदेशक अरुणदेव गौतम ने राजधानी रायपुर स्थित पुलिस कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया. बिना सूचना के कंट्रोल रूम पहुंचे डीजीपी ने तुरंत रायपुर जिले के सभी सीएसपी और एससपी की आपात बैठक बुलाई. बैठक में ऑपरेशन निश्चय को आक्रामक और प्रभावी बनाने पर चर्चा हुई. रायपुर रेंज के आईजी अमरेश मिश्रा सहित अन्य अधिकारी बैठक में मौजूद थे. डीजीपी ने बैठक में रायपुर में नशे की मांग कम करने और नशे की सप्लाई को रोकने के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की. डीजीपी ने अधिकारियों को साफ निर्देश दिए हैं कि ऑपरेशन निश्चय को हर स्तर पर प्राथमिकता दी जाए.

Advertisment

chhattisgarh
Advertisment