Bihar Politics: बेगूसराय पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला. उन्होंने विपक्ष को 'राहुल गांधी एंड कंपनी' बताते हुए कहा कि जिन्हें प्रभु श्रीराम के नाम से आपत्ति है, उनके लिए यहां कोई स्थान नहीं है. गिरिराज सिंह ने मनरेगा योजना का जिक्र करते हुए कांग्रेस और मोदी सरकार की नीतियों की तुलना की.
केंद्रीय मंत्रई ने आगे कहा कि कांग्रेस शासनकाल में मनरेगा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई थी और योजनाओं पर करीब 2 लाख 1 हजार करोड़ रुपये खर्च हुए, लेकिन पारदर्शिता नहीं थी. वहीं नरेंद्र मोदी सरकार आने के बाद मनरेगा में पारदर्शिता लाई गई और मजदूरों के खातों में सीधे पैसा पहुंचने लगा. केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि पहले मजदूरों को केवल 100 दिन का रोजगार मिलता था, जबकि मोदी सरकार ने रोजगार के अवसर बढ़ाकर गांव-देहात के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने का काम किया है.
यह भी पढ़ें: Bihar News: देखिए कैसे रूम हीटर के चलते बेहोश हो गए 4 लोग