Bihar News: भूमि विवाद पर सरकार सख्त, जनता के बीच उतरेंगे उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा

Bihar News: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भूमि और राजस्व समस्याओं पर बड़ा बयान दिया. सरकार सहरसा और भागलपुर में जन कल्याण संवाद कार्यक्रम आयोजित कर ऑन-स्पॉट समाधान करेगी.

author-image
Yashodhan Sharma
New Update

Bihar News: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भूमि और राजस्व समस्याओं पर बड़ा बयान दिया. सरकार सहरसा और भागलपुर में जन कल्याण संवाद कार्यक्रम आयोजित कर ऑन-स्पॉट समाधान करेगी.

Bihar News: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने राज्य में भूमि और राजस्व से जुड़ी समस्याओं को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि बिहार में आम लोगों को जमीन और राजस्व से संबंधित कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इन समस्याओं के समाधान के लिए राज्य सरकार सीधे जनता के बीच जाकर संवाद कार्यक्रम आयोजित कर रही है, ताकि लोगों की शिकायतें मौके पर ही सुनी और सुलझाई जा सकें.

Advertisment

विजय सिन्हा ने बताया कि राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अंतर्गत लगातार बड़ी संख्या में शिकायतें सामने आ रही हैं. जमीन के दाखिल-खारिज, सीमांकन, कब्जा विवाद और रिकॉर्ड से जुड़ी दिक्कतें लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई हैं. ऐसे में सरकार का लक्ष्य है कि भूमि विवाद पैदा करने वाले तत्वों को चिन्हित किया जाए और समस्याओं का स्थायी समाधान निकाला जाए.

Bihar News
Advertisment