CM Yogi Janta Darshan: Admission के लिए आई Anabi Ali ने दहाड़ते हुए सुनाई कविता, योगी क्या बोले ?

CM Yogi Janta Darshan: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी सख्त प्रशासनिक छवि के साथ-साथ संवेदनशील और मानवीय व्यवहार के लिए भी जाने जाते हैं.

author-image
Dheeraj Sharma
New Update

CM Yogi Janta Darshan: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी सख्त प्रशासनिक छवि के साथ-साथ संवेदनशील और मानवीय व्यवहार के लिए भी जाने जाते हैं.

CM Yogi Janta Darshan: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी सख्त प्रशासनिक छवि के साथ-साथ संवेदनशील और मानवीय व्यवहार के लिए भी जाने जाते हैं. अपराधियों और माफियाओं के प्रति कठोर रुख अपनाने वाले मुख्यमंत्री योगी आम जनता पीड़ितों और फरियादियों की समस्याओं को पूरी गंभीरता के साथ सुनते हैं. इसका ताजा उदाहरण राजधानी लखनऊ में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान देखने को मिला. जहां मुख्यमंत्री ने लोगों की समस्याओं को ध्यानपूक सुना. वहीं जनता दर्शन के दौरान एक बेहद भावुक पल तब सामने आया जब एक छोटी बच्ची मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास पहुंची और नर्सरी में एडमिशन दिलाने की अपील की.

Advertisment

 मासूम बच्ची ने अपनी बात रखने के साथ-साथ एक कविता भी सुनाई. शेर बच्चे, शेर बच्चे, शेर बच्चे हैं. हम छोटे हैं तो क्या हुआ? हम दिल के सच्चे हैं. हम गाएंगे हम खाएंगे। हम बड़े होकर देश की शान बढ़ाएंगे. शान बढ़ाएंगे। जय हिंद। जिसे सुनकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेहद खुश नजर आए. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बच्ची के साथ बातचीत की और तुरंत उसके नर्सरी में दाखिले का भरोसा दिलाया.

इतना ही नहीं उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बच्ची का एडमिशन जल्द से जल्द कराएं. एडमिशन करवा दे. एडमिशन करवाओ उसका स्कूल में एडमिशन चाहिए. सीएम योगी का निर्देश सुनकर बच्ची बहुत खुश हुई. 

Uttar Pradesh
Advertisment