America Iran War: ईरान में पहली बार इतने ज्यादा B-2 Bomber...US का बड़ा हमला?

अमेरिका अपने सबसे घातक बम वर्षक B52 को अपग्रेड करने की तैयारी कर रहा है. अमेरिकी वायुसेना ने साफ कर दिया है कि अगर आदेश मिलता है तो सभी B52 बमबर्स  की न्यूक्लियर कैपेबिलिटी रिस्टोर कर दी जाएगी.

author-image
Mohit Saxena
New Update

अमेरिका अपने सबसे घातक बम वर्षक B52 को अपग्रेड करने की तैयारी कर रहा है. अमेरिकी वायुसेना ने साफ कर दिया है कि अगर आदेश मिलता है तो सभी B52 बमबर्स  की न्यूक्लियर कैपेबिलिटी रिस्टोर कर दी जाएगी.

अमेरिका अपने सबसे घातक बम वर्षक B52 को अपग्रेड करने की तैयारी कर रहा है. अमेरिकी वायुसेना ने साफ कर दिया है कि अगर आदेश मिलता है तो सभी B52 बमबर्स  की न्यूक्लियर कैपेबिलिटी रिस्टोर कर दी जाएगी. अगर अमेरिका ने ऐसा किया तो उसका क्या असर होगा और न्यूक्लियर वॉर का खतरा कैसे बढ़ जाएगा इस रिपोर्ट को देखिए. न्यूक्लियर वेपन की रेस में अमेरिका की नई रणनीति. सभी B52 बमबर्स में न्यूक्लियर कैपेबिलिटी रिस्टोर करने की तैयारी है. 

Advertisment

न्यूक्लियर प्रोग्राम को लेकर अब कोई पाबंदी नहीं

यूरोप से लेकर मिडिल ईस्ट तक जारी तनाव के बीच अमेरिका अपनी न्यूक्लियर पावर में इजाफा करने की तैयारी में जुट गया है. न्यू स्टार्ट समझौता खत्म होने के बाद न्यूक्लियर प्रोग्राम को लेकर अब कोई पाबंदी नहीं है. लिहाजा अमेरिका की इस कोशिश में है कि वो ज्यादा से ज्यादा परमाणु शक्ति बढ़ाएं. इसके तहत अमेरिका की एयरफोर्स सबसे पहले अपने सभी B52 बॉमबर विमानों को न्यूक्लियर पावर से लैस करना चाहती है. बी 52 लंबी दूरी का सबसोनिक भारी रणनीतिक बम वर्षक विमान है. इसकी ताकत से पूरी दुनिया खौफ खाती है. B52 अमेरिकी वायुसेना के सबसे खतरनाक विमानों में गिना जाता है. B52 ने अपनी पहली उड़ान 1952 में भरी थी और सात दशक बाद भी यह अमेरिकी एयरफोर्स की ताकत बना हुआ है.

परमाणु हथियार क्षमता को बहाल करने को तैयार

B52 की दहशत कायम रहे. इसके लिए अमेरिकी एयरफोर्स के ग्लोबल स्ट्राइक कमांड ने साफ किया है कि अगर सरकार का आदेश मिला तो वो पूरे B52 बम वर्षक बेड़े की परमाणु हथियार क्षमता को बहाल करने को तैयार है. दरअसल 2011 में अमेरिका और  रूस के बीच हुई न्यू स्टार ट्रीटी के बाद B52 बमबर्स की न्यूक्लियर कैपेबिलिटी को कंट्रोल किया गया था. अब यह समझौता खत्म हो चुका है. लिहाजा अमेरिकी एयरफोर्स एक बार फिर से अपने सभी B52 बमबर्स की न्यूक्लियर कैपेबिलिटी रिस्टोर करने की तैयारी कर   रहा है. 

Us Iran Tension America
Advertisment