AI ने महाभारत को बना दिया 3D अनुभव! भारत मंडपम में देखें धर्म और गीता का नया रूप

AI Impact Summit 2026: भारत मंडपम में Jio के AI स्टॉल पर 3D तकनीक से महाभारत और गीता को नए अंदाज में प्रस्तुत किया गया.

author-image
Yashodhan Sharma
New Update

AI Impact Summit 2026: भारत मंडपम में Jio के AI स्टॉल पर 3D तकनीक से महाभारत और गीता को नए अंदाज में प्रस्तुत किया गया.

AI Impact Summit 2026: भारत मंडपम के हॉल नंबर 5 में Jio ने एक खास AI स्टॉल लगाया है, जहां “महाभारत: एक धर्म युद्ध” को 3D तकनीक के जरिए दिखाया जा रहा है. यहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से महाभारत और गीता के संदेश को नए और आधुनिक तरीके से समझाया जा रहा है.

Advertisment

इस स्टॉल पर लोग अपनी पसंद की भाषा चुन सकते हैं, जैसे हिंदी. इसके बाद स्क्रीन पर धर्म और जीवन से जुड़े सवाल दिखाई देते हैं, जैसे “धर्म क्या है?” या “युद्ध के समय भय से क्या सीख मिलती है?”

जब किसी सवाल पर क्लिक किया जाता है, तो उसका जवाब 3D एनीमेशन और आवाज के जरिए समझाया जाता है. उदाहरण के लिए, अर्जुन के माध्यम से बताया जाता है कि डर का सामना कैसे करना चाहिए. यह तकनीक लोगों को अध्यात्म से जोड़ने का नया तरीका है. AI की मदद से महाभारत की कहानी को और भी रोचक और समझने योग्य बनाया गया है.

AI summit in India
Advertisment