Horoscope Today: यहां दैनिक राशिफल के अनुसार पंडित डॉ. अरविंद त्रिपाठी बता रहे हैं कि सभी राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन. तो आइए जानते हैं उनसे…
Horoscope Today: यहां दैनिक राशिफल के अनुसार पंडित डॉ. अरविंद त्रिपाठी बता रहे हैं कि सभी राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन. आज 7 मार्च 2026, शनिवार का दिन है. हिंदू पंचांग के अनुसार आज चतुर्थी तिथि और चित्रा नक्षत्र है. सूर्योदय सुबह 6:40 बजे होगा, जबकि सूर्यास्त शाम 6:24 बजे होगा. आज चंद्रमा तुला राशि में रहेगा, जिसका प्रभाव कई राशियों पर अलग-अलग रूप में पड़ सकता है.
शुभ मुहूर्त, राहु काल और दिशाशूल
आज का शुभ मुहूर्त दोपहर 12:09 बजे से 12:55 बजे तक रहेगा. इस समय में किए गए कार्यों के सफल होने की संभावना अधिक मानी जाती है. वहीं राहु काल सुबह 9:36 बजे से 11:04 बजे तक रहेगा. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राहु काल में कोई भी नया या महत्वपूर्ण कार्य शुरू करने से बचना चाहिए. आज पूर्व दिशा में दिशाशूल रहेगा. इसका मतलब है कि इस दिशा में यात्रा करना शुभ नहीं माना जाता. यदि किसी कारणवश यात्रा करना जरूरी हो, तो एक दिन पहले शुभ मुहूर्त में प्रस्थान करने की सलाह दी जाती है.
आज का महामंत्र और उपाय
आज का महामंत्र है- “ॐ नीलांजन समाभासं रवि पुत्रं यमाग्रजम्, छाया मार्तण्ड संभूतं तं नमामि शनैश्चरम्.”
यह मंत्र भगवान शनि से जुड़ा हुआ है. इस मंत्र का नियमित जप करने से शनि ग्रह मजबूत होता है और शनि की साढ़ेसाती या ढैया के नकारात्मक प्रभाव कम हो सकते हैं.
आज का राशिफल संकेत
अब हम वीडियो के माध्यम से 12 राशियों के बारे में जानेंगे- किसे करियर में सफलता मिलेगी, किसे धन और संपत्ति का लाभ होगा, कौन किस क्षेत्र में आगे बढ़ेगा, कौन सा अंक और रंग आपके लिए शुभ रहेगा, साथ ही यहां सावधानियां और सरल उपाय भी बताए गए हैं.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us