Aaj Ka Rashifal: होली के दिन कैसा रहेगा राशिफल? पंडित अरविंद त्रिपाठी से जानिए

Aaj Ka Rashifal: यहां दैनिक राशिफल के अनुसार पंडित डॉ. अरविंद त्रिपाठी बता रहे हैं कि सभी राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन. तो आइए जानते हैं उनसे…

author-image
Deepak Kumar
New Update

Aaj Ka Rashifal: यहां दैनिक राशिफल के अनुसार पंडित डॉ. अरविंद त्रिपाठी बता रहे हैं कि सभी राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन. तो आइए जानते हैं उनसे…

Aaj Ka Rashifal: आज 4 मार्च 2026, मंगलवार का दिन है. आज पूरे देश में रंगों का त्योहार होली मनाया जा रहा है. इस खास मौके पर यहां दैनिक राशिफल के अनुसार पंडित डॉ. अरविंद त्रिपाठी बता रहे हैं कि सभी राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन. पंचांग के अनुसार आज प्रतिपदा तिथि और पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र है. सूर्योदय सुबह 6:43 बजे हो चुका है और सूर्यास्त शाम 6:22 बजे होगा. चंद्रमा सिंह राशि में विराजमान रहेगा. आज कोलोव करण के बाद तैतिल करण रहेगा.

Advertisment

शुभ मुहूर्त, राहु काल और दिशाशूल

ज्योतिष गणना के अनुसार आज कोई विशेष शुभ मुहूर्त नहीं है, इसलिए महत्वपूर्ण या मांगलिक कार्यों को टालना बेहतर रहेगा. राहुकाल दोपहर 12:33 बजे से 2:00 बजे तक रहेगा. इस समय कोई भी नया या जरूरी कार्य शुरू न करें. आज उत्तर दिशा में दिशाशूल है, इसलिए उस दिशा में यात्रा करने से बचें. यदि यात्रा आवश्यक हो तो शुभ मुहूर्त में एक दिन पहले प्रस्थान करने का उपाय किया जा सकता है.

आज का महामंत्र और उपाय

आज का महामंत्र है- “वक्रतुंड महाकाय सूर्य कोटि समप्रभ, निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा.” यह मंत्र भगवान श्री गणेश को समर्पित है. नए कार्य की शुरुआत से पहले इसका जप करने से बाधाएं दूर होती हैं और सफलता मिलती है.

आज का राशिफल संकेत

अब हम वीडियो के माध्यम से 12 राशियों के बारे में जानेंगे- किसे करियर में सफलता मिलेगी, किसे धन और संपत्ति का लाभ होगा, कौन किस क्षेत्र में आगे बढ़ेगा, कौन सा अंक और रंग आपके लिए शुभ रहेगा, साथ ही यहां सावधानियां और सरल उपाय भी बताए गए हैं.

Astrology Aaj Ka Rashifal
Advertisment