Aaj Ka Rashifal: पंडित अरविंद त्रिपाठी से जानिए आज का राशिफल और पंचांग

Aaj Ka Rashifal: 28 दिसंबर 2025 का दिन कई राशियों के लिए बाकी दिनों से खास है. यहां दैनिक राशिफल के अनुसार पंडित डॉ. अरविंद त्रिपाठी बता रहे हैं कि सभी राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन. तो आइए जानते हैं उनसे…

author-image
Deepak Kumar
New Update

Aaj Ka Rashifal: 28 दिसंबर 2025 का दिन कई राशियों के लिए बाकी दिनों से खास है. यहां दैनिक राशिफल के अनुसार पंडित डॉ. अरविंद त्रिपाठी बता रहे हैं कि सभी राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन. तो आइए जानते हैं उनसे…

Aaj Ka Rashifal: यहां दैनिक राशिफल के अनुसार पंडित डॉ. अरविंद त्रिपाठी बता रहे हैं कि सभी राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन. आज 28 दिसंबर 2025, रविवार है. आज की तिथि अष्टमी है और नक्षत्र उत्तरा भाद्रपद रहेगा. सूर्योदय सुबह 7:12 बजे और सूर्यास्त शाम 5:32 बजे होगा. आज बव करण के बाद बालव करण रहेगा। चंद्रमा आज पूरे दिन मीन राशि में विराजमान रहेगा.

Advertisment

आज का शुभ मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल और उपाय

आज का शुभ मुहूर्त दोपहर 12:01 बजे से 12:43 बजे तक रहेगा. इस समय में किया गया कोई भी शुभ कार्य सफल माना जाता है. वहीं राहु काल शाम 4:14 बजे से 5:32 बजे तक रहेगा. इस दौरान कोई भी महत्वपूर्ण काम करने से बचना चाहिए. आज पश्चिम दिशा में दिशाशूल है. इस कारण उस दिशा में यात्रा करना वर्जित माना गया है. यदि बहुत जरूरी हो और छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़े, तो दही, गुड़ या केसर का तिलक लगाकर निकलें, इससे यात्रा शुभ मानी जाती है.

आज का महामंत्र

आज का महामंत्र है- “ॐ घृणि सूर्याय नमः”. इस मंत्र का नियमित जप करने से सूर्य ग्रह मजबूत होता है, आत्मविश्वास बढ़ता है और मान-सम्मान, सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है.

आज के राशिफल में 12 राशियों के लिए भाग्य, नौकरी, व्यापार, शिक्षा, विदेश यात्रा, भूमि-भवन, राजनीति, खेल और फिल्म क्षेत्र से जुड़े योग बन रहे हैं. साथ ही आज किस रंग और उपाय से सफलता मिलेगी, इसकी भी जानकारी यहां वीडियो में बताई गई हैं.

Astrology News Aaj Ka Rashifal
Advertisment