दैनिक राशिफल के अनुसार पंडित डॉ. अरविंद त्रिपाठी बता रहे हैं कि सभी राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन. आज है 26 अगस्त 2025, दिन मंगलवार. तिथि है तृतीया और नक्षत्र है हस्त. सूर्योदय सुबह 5:55 पर हुआ और सूर्यास्त शाम 6:49 बजे होगा. चंद्रमा कन्या राशि में रहेगा. शुभ मुहूर्त सुबह 11:56 से दोपहर 12:48 तक रहेगा. राहुकाल दोपहर 03:36 से शाम 05:13 तक रहेगा.
12 राशियों का राशिफल
मेष राशि:- गुस्सा नियंत्रित रखें. प्रॉपर्टी से लाभ होगा. पुराने विवाद सुलझेंगे. पत्नी की सेहत का ध्यान रखें.
उपाय: हनुमान जी को लड्डू चढ़ाएं.
शुभ अंक: 1, शुभ रंग: केसरिया.
वृषभ राशि:- घर में शुभ कार्य होगा. धन लाभ और मित्रों से मुलाकात के योग. माली हालत मजबूत होगी.
उपाय: मछलियों को दाना खिलाएं.
शुभ अंक: 2, शुभ रंग: सफेद.
मिथुन राशि:- आत्मबल से सफलता मिलेगी. रुके कार्य पूरे होंगे. वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने के योग.
उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं.
शुभ अंक: 6, शुभ रंग: हरा.
कर्क राशि:- मान-सम्मान बढ़ेगा. साहित्य और कला में रुचि रहेगी. फिल्म या लेखन कार्य सफल होगा.
उपाय: भोलेनाथ की पूजा करें.
शुभ अंक: 3, शुभ रंग: सफेद.
सिंह राशि:- व्यापार में नए अवसर मिलेंगे. विदेश यात्रा और शिक्षा में लाभ. विवादों में जीत होगी.
उपाय: गायत्री मंत्र का जाप करें.
शुभ अंक: 1, शुभ रंग: लाल.
कन्या राशि:- चौतरफा लाभ होगा. रुका हुआ धन मिलेगा. संबंधों में मधुरता आएगी.
उपाय: चिड़ियों को दाना डालें.
शुभ अंक: 9, शुभ रंग: हरा.
तुला राशि:- संतान की प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा. योजनाएं सफल होंगी. भावुक होकर निर्णय न लें.
उपाय: चीटियों को आटा-गुड़ खिलाएं.
शुभ अंक: 7, शुभ रंग: नीला.
वृश्चिक राशि:- व्यापार में लाभ होगा. तनाव न लें. शेयर बाजार में सोच-समझकर निवेश करें.
उपाय: गाय को गुड़ वाली रोटी खिलाएं.
शुभ अंक: 8, शुभ रंग: केसरिया.
धनु राशि:- रुके कार्य पूरे होंगे. घर बनाने का योग. शिक्षा में सफलता.
उपाय: पीला वस्त्र मंदिर में दान करें.
शुभ अंक: 9, शुभ रंग: पीला.
मकर राशि:- साझेदारी से बचें. पत्नी की सेहत का ध्यान रखें. तेज गाड़ी न चलाएं.
उपाय: नमक के पानी से पोछा लगाएं.
शुभ अंक: 1, शुभ रंग: काला.
कुंभ राशि:- गुस्से और खर्चों पर नियंत्रण रखें. माता-पिता की बात सुनें. तीर्थ यात्रा योग.
उपाय: पौधारोपण करें.
शुभ अंक: 9, शुभ रंग: सफेद.
मीन राशि:- नए व्यापार शुरू होंगे. राजनीतिक क्षेत्र में उन्नति. मान-सम्मान बढ़ेगा.
उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें.
शुभ अंक: 3, शुभ रंग: पीला.