22 सितंबर 2025 सोमवार का दिन कई राशियों के लिए बाकी दिनों से खास है. यहां दैनिक राशिफल के अनुसार पंडित डॉ. अरविंद त्रिपाठी बता रहे हैं कि सभी राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन.
आज यानी 22 सितंबर 2025 से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो रही है. यह पर्व 2 अक्टूबर दशमी तिथि तक मनाया जाएगा. इन नौ दिनों तक भक्त मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना करते हैं और उपवास रखते हैं. मान्यता है कि जो व्यक्ति पूरे मन से नौ दिन पूजा करता है, उस पर मां की विशेष कृपा बनी रहती है. नवरात्रि की शुरुआत कलश स्थापना (घटस्थापना) से होती है और समापन नवमी तिथि पर कन्या पूजन से होता है.
घटस्थापना का शुभ मुहूर्त
प्रतिपदा तिथि:- 22 सितंबर रात 01:23 बजे से 23 सितंबर रात 02:55 बजे तक.
कलश स्थापना का शुभ समय:- सुबह 06:00 बजे से 08:00 बजे तक.
अभिजीत मुहूर्त: 11:49 बजे से 12:38 बजे तक.
आज हस्त नक्षत्र, ब्रह्म योग और सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहे हैं, जिससे घटस्थापना और भी शुभ मानी जा रही है.
आज का पंचांग
सूर्योदय: 06:09 बजे
सूर्यास्त: 06:18 बजे
नक्षत्र: उत्तरा फाल्गुनी
राहु काल: सुबह 07:40 से 09:11 बजे तक
दिशाशूल: पूर्व दिशा (यात्रा टालना उचित)
आज का महामंत्र
आपको बता दें कि पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा होती है. उनका मंत्र है:-
‘या देवी सर्वभूतेषु मां शैलपुत्री रूपेण संस्थिता नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः’. इस मंत्र का जप करने से जीवन में स्थिरता, धैर्य और इच्छा शक्ति बढ़ती है.
आज का राशिफल संक्षेप में
यहां दैनिक राशिफल के अनुसार पंडित डॉ. अरविंद त्रिपाठी बता रहे हैं कि सभी राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन.
मेष:- ऊर्जा सही दिशा में लगाएं, सफलता और मान-सम्मान मिलेगा. शुभ रंग- केसरिया.
वृषभ:- भावनाओं पर नियंत्रण रखें, विवाद से बचें. शुभ रंग- सफेद.
मिथुन:- निवेश से लाभ, आर्थिक स्थिति मजबूत. शुभ रंग- हरा.
कर्क:- सकारात्मक सोच रखें, प्रतियोगी परीक्षा में सफलता. शुभ रंग- सफेद.
सिंह:- मेहनत से बड़ी सफलता, प्रॉपर्टी से लाभ. शुभ रंग- केसरिया.
कन्या:- योजनाएं सफल होंगी, परिवार में सुख मिलेगा. शुभ रंग- हरा.
तुला:- आर्थिक स्थिति सुधरेगी, रुका धन मिलेगा. शुभ रंग- नीला.
वृश्चिक:- वाणी पर नियंत्रण रखें, निवेश से लाभ. शुभ रंग- पीला.
धनु:- शिक्षा व राजनीति में सफलता. शुभ रंग- केसरिया.
मकर:- वाहन सावधानी से चलाएं, सेहत पर ध्यान दें. शुभ रंग- ग्रे.
कुंभ:- योजनाएं सफल होंगी, शत्रु परास्त होंगे. शुभ रंग- लाल.
मीन:- शिक्षा व नौकरी में सफलता, आर्थिक स्थिति मजबूत. शुभ रंग- पिंक.