19 September 2025 ka Rashifal: सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? यहां जानिए

19 सितंबर 2025 शुक्रवार का दिन कई राशियों के लिए बाकी दिनों से खास है. यहां दैनिक राशिफल के अनुसार पंडित डॉ. अरविंद त्रिपाठी बता रहे हैं कि सभी राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन. तो आइए जानते हैं उनसे...

author-image
Deepak Kumar
New Update

19 सितंबर 2025 शुक्रवार का दिन कई राशियों के लिए बाकी दिनों से खास है. यहां दैनिक राशिफल के अनुसार पंडित डॉ. अरविंद त्रिपाठी बता रहे हैं कि सभी राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन. तो आइए जानते हैं उनसे...

यहां दैनिक राशिफल के अनुसार पंडित डॉ. अरविंद त्रिपाठी बता रहे हैं कि सभी राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन. आज दिन है शुक्रवार (19 सितंबर), तिथि है त्रयोदशी और नक्षत्र है अश्लेषा. सूर्योदय हुआ सुबह 6:07 बजे और सूर्यास्त होगा शाम 6:22 बजे. आज चंद्रमा कर्क राशि में रहेगा. शुभ मुहूर्त:- सुबह 11:50 से दोपहर 12:39 तक. राहुकाल: सुबह 10:43 से दोपहर 12:14 तक. आज पश्चिम दिशा का दिशाशूल है, इसलिए यात्रा करने से बचें. यदि यात्रा अनिवार्य हो तो एक दिन पहले शुभ मुहूर्त में प्रस्थान करना अच्छा रहेगा.

Advertisment

12 राशियों का राशिफल

मेष:- आज की गई प्लानिंग सफल होगी. रुके हुए काम पूरे होंगे. विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छा दिन है. विदेश जाने के योग हैं. उपाय- सूर्य को जल दें. शुभ रंग- लाल, शुभ अंक- 8.

वृषभ:- मेहनत से धन लाभ होगा. साहित्य और लेखन से सफलता मिलेगी. आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी. उपाय- सफेद वस्तु या भोजन का दान करें. शुभ रंग- बैंगनी, शुभ अंक- 7.

मिथुन:- रुके हुए पैसे मिल सकते हैं. घर में मांगलिक कार्य होगा. शेयर बाजार से भी लाभ संभव. उपाय- हरा चारा गाय को खिलाएं. शुभ रंग- हरा, शुभ अंक- 6.

कर्क:- खेल और पढ़ाई में सफलता. भूमि-भवन खरीदने के योग. दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा. उपाय- जरूरतमंद को भोजन कराएं. शुभ रंग- केसरिया, शुभ अंक- 8.

सिंह:- प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं. संतान से खुशी मिलेगी. नौकरी में तरक्की और विदेश से धन लाभ होगा. उपाय- सूर्य की आराधना करें. शुभ रंग- मेरून, शुभ अंक- 5.

कन्या:- लेखन और शिक्षा से लाभ. जमीन-भवन खरीदने का योग. छात्रों के लिए शुभ समय. उपाय- श्री गणेश की पूजा करें. शुभ रंग- हरा, शुभ अंक- 6.

तुला:- नौकरी और व्यापार से लाभ. विदेश यात्रा संभव. घर में शुभ कार्य होंगे. उपाय- भगवान शिव की आराधना करें. शुभ रंग- हरा, शुभ अंक- 2.

वृश्चिक:- धन और प्रॉपर्टी से लाभ. परिवार में शुभ कार्य. खेलकूद वालों के लिए अच्छा समय. उपाय- हनुमान जी की पूजा करें, लाल वस्त्र दान करें. शुभ रंग- केसरिया, शुभ अंक- 6.

धनु:- विदेश यात्रा और संपत्ति के योग. सरकारी नौकरी के अवसर. सेहत का ध्यान रखें. उपाय- पीली वस्तु दान करें. शुभ रंग- पीला, शुभ अंक- 8.

मकर:- निर्माण और व्यापार से धन मिलेगा. शुभ कार्य होंगे. शत्रु परास्त होंगे. उपाय. सरसों के तेल का दीपक जलाएं. शुभ रंग- हरा, शुभ अंक: 8.

कुंभ:- विद्यार्थियों और खिलाड़ियों के लिए शुभ समय. व्यापार में सफलता. पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा. उपाय- ‘ॐ शं शनैश्चराय नमः’ मंत्र का जप करें. शुभ रंग- हरा, शुभ अंक- 8.

मीन:- विद्या और लेखन से लाभ. नौकरी मिलने के योग. आय के नए स्रोत खुलेंगे. उपाय- भगवान विष्णु की आराधना करें. शुभ रंग- पीला, शुभ अंक- 3.

Aaj Ka Rashifal Astrology horoscope rashifal Horoscope 19 September Astrology prediction 19 September 19 September Horoscope In Hindi 19 September Horoscope
Advertisment