Aaj Ka Rashifal: यहां दैनिक राशिफल के अनुसार पंडित डॉ. अरविंद त्रिपाठी बता रहे हैं कि सभी राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन. तो आइए जानते हैं उनसे…
Aaj Ka Rashifal: यहां दैनिक राशिफल के अनुसार पंडित डॉ. अरविंद त्रिपाठी बता रहे हैं कि सभी राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन. आज 24 फरवरी 2026, मंगलवार का दिन है. पंचांग के अनुसार आज सप्तमी तिथि है, इसके बाद दशमी तिथि रहेगी. कृतिका नक्षत्र का प्रभाव बना रहेगा. सूर्योदय सुबह 6:51 बजे हो चुका है और सूर्यास्त शाम 6:17 बजे होगा. आज चंद्रमा वृष राशि में स्थित रहेगा.
शुभ मुहूर्त, राहु काल और दिशाशूल
शुभ मुहूर्त दोपहर 12:11 से 12:57 तक है. इस समय में किया गया कार्य सफल और फलदायी माना जाता है. राहुकाल दोपहर 3:26 से शाम 4:51 तक रहेगा. इस दौरान कोई भी नया या महत्वपूर्ण कार्य शुरू करने से बचें. आज उत्तर दिशा में दिशाशूल है, इसलिए इस दिशा में यात्रा करना अशुभ माना गया है. यदि यात्रा जरूरी हो तो एक दिन पहले शुभ मुहूर्त में प्रस्थान करना बेहतर रहेगा.
आज का महामंत्र और उपाय
आज का महामंत्र है- “ॐ हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट” यह मंत्र संकटमोचन हनुमान जी का है. केसरिया या नारंगी रंग के वस्त्र पहनकर इस मंत्र का जप करने से सुख-समृद्धि और मंगल ग्रह की कृपा प्राप्त होती है.
आज का राशिफल संकेत
अब हम वीडियो के माध्यम से 12 राशियों के बारे में जानेंगे- किसे करियर में सफलता मिलेगी, किसे धन और संपत्ति का लाभ होगा, कौन किस क्षेत्र में आगे बढ़ेगा, कौन सा अंक और रंग आपके लिए शुभ रहेगा, साथ ही यहां सावधानियां और सरल उपाय भी बताए गए हैं.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us