Aaj Ka Rashifal: यहां दैनिक राशिफल के अनुसार पंडित डॉ. अरविंद त्रिपाठी बता रहे हैं कि सभी राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन. तो आइए जानते हैं उनसे…
Aaj Ka Rashifal: यहां दैनिक राशिफल के अनुसार पंडित डॉ. अरविंद त्रिपाठी बता रहे हैं कि सभी राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन. आज 16 फरवरी 2026, सोमवार का दिन है. आज चतुर्दशी तिथि और श्रवण नक्षत्र है. सूर्य सुबह 6:59 बजे उदय हो चुका है और शाम 6:11 बजे सूर्यास्त होगा. आज शकुन करण के बाद चतुष्पात करण रहेगा. चंद्रमा मकर राशि में स्थित रहेगा, जिससे कुछ राशियों के लिए दिन शुभ रहेगा.
शुभ मुहूर्त, राहु काल और दिशाशूल
आज का शुभ मुहूर्त दोपहर 12:13 बजे से 12:57 बजे तक है. इस समय में कोई भी महत्वपूर्ण कार्य करना लाभदायक रहेगा. वहीं राहुकाल सुबह 8:23 बजे से 9:47 बजे तक रहेगा. इस दौरान नए और शुभ कार्य करने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे कार्य में बाधा आ सकती है. आज पूर्व दिशा में दिशाशूल है, इसलिए इस दिशा में यात्रा करने से बचें. यदि यात्रा जरूरी हो, तो पहले शुभ मुहूर्त में प्रस्थान करना बेहतर माना जाता है.
आज का महामंत्र और उपाय
आज का महामंत्र है- “ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्र प्रचोदयात” इस मंत्र का जप करने से भगवान महादेव की कृपा मिलती है और जीवन में सफलता प्राप्त होती है.
आज का राशिफल संकेत
अब हम वीडियो के माध्यम से 12 राशियों के बारे में जानेंगे- किसे करियर में सफलता मिलेगी, किसे धन और संपत्ति का लाभ होगा, कौन किस क्षेत्र में आगे बढ़ेगा, कौन सा अंक और रंग आपके लिए शुभ रहेगा, साथ ही यहां सावधानियां और सरल उपाय भी बताए गए हैं.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us