15 February Ka Rashifal: महाशिवरात्रि के दिन कैसा रहेगा आपका दिन? पंडित अरविंद त्रिपाठी से जानिए आज का राशिफल

15 February Ka Rashifal: यहां दैनिक राशिफल के अनुसार पंडित डॉ. अरविंद त्रिपाठी बता रहे हैं कि सभी राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन. तो आइए जानते हैं उनसे…

author-image
Deepak Kumar
New Update

15 February Ka Rashifal: यहां दैनिक राशिफल के अनुसार पंडित डॉ. अरविंद त्रिपाठी बता रहे हैं कि सभी राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन. तो आइए जानते हैं उनसे…

15 February Ka Rashifal: यहां दैनिक राशिफल के अनुसार पंडित डॉ. अरविंद त्रिपाठी बता रहे हैं कि सभी राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन. आज 15 फरवरी 2026, रविवार का दिन है. पंचांग के अनुसार आज त्रयोदशी तिथि शाम 3:59 बजे तक रहेगी और नक्षत्र उत्तराषाढ़ है. सूर्योदय सुबह 7:00 बजे और सूर्यास्त शाम 6:11 बजे होगा. चंद्रमा मकर राशि में रहेगा.

Advertisment

शुभ मुहूर्त, राहु काल और दिशाशूल

आज का शुभ मुहूर्त दोपहर 12:13 से 12:57 तक है, जबकि राहु काल शाम 4:47 से 6:11 बजे तक रहेगा. इस दौरान कोई भी शुभ कार्य करने से बचना चाहिए.

आज है महाशिवरात्रि

आज महाशिवरात्रि का पावन पर्व भी मनाया जा रहा है, जो भगवान शिव को समर्पित सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है. मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव की सच्चे मन से पूजा करने से सभी दुख, कष्ट और बाधाएं दूर होती हैं और मनचाही इच्छाएं पूरी होती हैं. यह व्रत व्यक्ति को मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा भी प्रदान करता है.

महाशिवरात्रि के दिन क्या करें?

महाशिवरात्रि के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहनें. इसके बाद शिव मंदिर जाकर शिवलिंग का जल, दूध, दही, घी और शहद से अभिषेक करें. शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा और फूल अर्पित करें. भगवान शिव की पूजा करते समय शिव चालीसा, मंत्र और स्तुति का पाठ करना शुभ माना जाता है. इस दिन व्रत रखने वाले श्रद्धालु फलाहार कर सकते हैं और रात में विशेष पूजा कर सकते हैं. मान्यता है कि भगवान शिव की पूजा और व्रत करने से परिवार में सुख, समृद्धि और शांति आती है तथा सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं.

आज का राशिफल संकेत

अब हम वीडियो के माध्यम से 12 राशियों के बारे में जानेंगे- किसे करियर में सफलता मिलेगी, किसे धन और संपत्ति का लाभ होगा, कौन किस क्षेत्र में आगे बढ़ेगा, कौन सा अंक और रंग आपके लिए शुभ रहेगा, साथ ही यहां सावधानियां और सरल उपाय भी बताए गए हैं.

Astrology News Aaj Ka Rashifal
Advertisment