Aaj ka Rashifal: सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? यहां जानिए

13 अक्टूबर 2025 सोमवार का दिन कई राशियों के लिए बाकी दिनों से खास है. यहां दैनिक राशिफल के अनुसार पंडित डॉ. अरविंद त्रिपाठी बता रहे हैं कि सभी राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन. तो आइए जानते हैं उनसे...

author-image
Deepak Kumar
New Update

13 अक्टूबर 2025 सोमवार का दिन कई राशियों के लिए बाकी दिनों से खास है. यहां दैनिक राशिफल के अनुसार पंडित डॉ. अरविंद त्रिपाठी बता रहे हैं कि सभी राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन. तो आइए जानते हैं उनसे...

दैनिक राशिफल के अनुसार पंडित डॉ. अरविंद त्रिपाठी बता रहे हैं कि सभी राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन. आज है 13 अक्टूबर 2025, सोमवार. तिथि है सप्तमी, नक्षत्र आद्रा है. सूर्योदय सुबह 6:20 बजे और सूर्यास्त शाम 5:54 बजे होगा. आज चंद्रमा मिथुन राशि में रहेगा. राहुकाल सुबह 7:47 से 9:13 बजे तक रहेगा, इस दौरान कोई भी नया कार्य शुरू करने से बचें. आज का शुभ मुहूर्त सुबह 11:44 से दोपहर 12:30 बजे तक रहेगा. पूर्व दिशा में दिशाशूल है, इसलिए यात्रा से पहले शुभ मुहूर्त में प्रस्थान करना बेहतर रहेगा. आज का महामंत्र है- ‘ॐ नमः पार्वतीपतये हर हर महादेव.’ इस मंत्र के जाप से भगवान भोलेनाथ की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है.

Advertisment

12 राशियों का हाल

मेष राशि:- आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा. रुके हुए कार्य पूरे होंगे और नए व्यापार की शुरुआत के योग बन रहे हैं. विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है. दांपत्य जीवन में सुख रहेगा. उपाय: सूर्य देव की आराधना करें. शुभ रंग: लाल, शुभ अंक: 8.

वृष राशि:- आज आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा. आध्यात्मिक उन्नति होगी और किसी गुरु का मार्गदर्शन मिलेगा. लेखन व अध्ययन से लाभ होगा. सावधानी: गुस्से पर नियंत्रण रखें. उपाय: सफेद वस्त्र का दान करें. शुभ रंग: बैंगनी, शुभ अंक: 7.

मिथुन राशि:- आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. रुका हुआ धन मिलने से राहत मिलेगी. परिवार में खुशियां आएंगी. शेयर मार्केट या निवेश से लाभ हो सकता है. उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं. शुभ रंग: हरा, शुभ अंक: 6.

कर्क राशि:- आपकी ऊर्जा और आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा. विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए अच्छा समय है. प्रॉपर्टी विवाद खत्म हो सकता है. उपाय: जरूरतमंद को भोजन कराएं. शुभ रंग: केसरिया, शुभ अंक: 8.

सिंह राशि:- नए अवसर मिलेंगे. परिवार में मांगलिक कार्य होंगे. आलस्य से बचें और निर्णय सोच-समझकर लें. उपाय: सूर्य देव की आराधना करें. शुभ रंग: मेरून, शुभ अंक: 5.

कन्या राशि:- साहित्य और कला के क्षेत्र में सफलता मिलेगी. प्रॉपर्टी विवाद खत्म होगा. वैवाहिक जीवन में सामंजस्य रहेगा. उपाय: भगवान गणेश की पूजा करें. शुभ रंग: हरा, शुभ अंक: 6.

तुला राशि:- विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं. नौकरी और व्यापार में प्रगति होगी. नए प्रोजेक्ट्स से लाभ होगा. सावधानी: विवादों से बचें. उपाय: भगवान शिव की पूजा करें. शुभ रंग: हरा, शुभ अंक: 2.

वृश्चिक राशि:- आज वाणी पर नियंत्रण रखें. पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा. प्रॉपर्टी से लाभ होगा और भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा. उपाय: हनुमान जी की आराधना करें. शुभ रंग: केसरिया, शुभ अंक: 6.

धनु राशि:- गुस्से से बचें. नौकरी और करियर में तरक्की के योग हैं. धार्मिक यात्रा हो सकती है. उपाय: पीली वस्तु दान करें, बंदरों को केला खिलाएं. शुभ रंग: पीला, शुभ अंक: 8.

मकर राशि:- माता-पिता का सम्मान करें. नए व्यापार के योग हैं. खर्चों पर नियंत्रण रखें. उपाय: सरसों के तेल का दीपक जलाएं. शुभ रंग: हरा, शुभ अंक: 7.

कुंभ राशि:- घर में मांगलिक कार्य होंगे. नए व्यापार शुरू कर सकते हैं. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. उपाय: हनुमान जी की पूजा करें. शुभ रंग: हरा, शुभ अंक: 8.

मीन राशि:- भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. रुका धन वापस मिल सकता है. उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें, पीली वस्तु दान करें. शुभ रंग: पीला, शुभ अंक: 3.

Aaj Ka Rashifal Astrology horoscope Astrology News Astrology News in Hindi 13 October Horoscope 13 october ka rashifal
Advertisment