Aaj Ka Rashifal Video: यहां दैनिक राशिफल के अनुसार पंडित डॉ. अरविंद त्रिपाठी बता रहे हैं कि सभी राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन. तो आइए जानते हैं उनसे…
Aaj Ka Rashifal Video: यहां दैनिक राशिफल के अनुसार पंडित डॉ. अरविंद त्रिपाठी बता रहे हैं कि सभी राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन. आज 13 फरवरी 2026, दिन शुक्रवार है. आज की तिथि एकादशी है और नक्षत्र मूल है. सूर्योदय सुबह 7:01 बजे हो चुका है और सूर्यास्त शाम 6:06 बजे होगा. करण पहले बालव रहेगा, उसके बाद कोलव करण होगा. चंद्रमा आज धनु राशि में स्थित रहेगा.
शुभ मुहूर्त, राहु काल और दिशाशूल
आज का शुभ मुहूर्त दोपहर 12:13 बजे से 12:57 बजे तक है. इस समय में किया गया कार्य शुभ फल देता है. राहु काल सुबह 11:12 बजे से दोपहर 12:35 बजे तक रहेगा. राहु काल में कोई भी नया या महत्वपूर्ण काम शुरू नहीं करना चाहिए. आज पश्चिम दिशा में दिशाशूल है, इसलिए इस दिशा में यात्रा करने से बचें. यदि यात्रा जरूरी हो तो एक दिन पहले प्रस्थान करके उपाय किया जा सकता है.
आज का महामंत्र और उपाय
आज का महामंत्र है- “ॐ दम दम द्रोम सः शुक्राय नमः” यह मंत्र शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए माना जाता है. शुक्रवार के दिन सफेद वस्त्र धारण करके रुद्राक्ष की माला से इस मंत्र का जप करना लाभकारी रहेगा. इससे सुख, समृद्धि और ऐश्वर्य में वृद्धि होती है.
आज का राशिफल संकेत
अब हम वीडियो के माध्यम से 12 राशियों के बारे में जानेंगे- किसे करियर में सफलता मिलेगी, किसे धन और संपत्ति का लाभ होगा, कौन किस क्षेत्र में आगे बढ़ेगा, कौन सा अंक और रंग आपके लिए शुभ रहेगा, साथ ही यहां सावधानियां और सरल उपाय भी बताए गए हैं.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us