11 अक्टूबर 2025 शनिवार का दिन कई राशियों के लिए बाकी दिनों से खास है. यहां दैनिक राशिफल के अनुसार पंडित डॉ. अरविंद त्रिपाठी बता रहे हैं कि सभी राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन.
दैनिक राशिफल के अनुसार पंडित डॉ. अरविंद त्रिपाठी बता रहे हैं कि सभी राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन. आज 11 अक्टूबर 2025, दिन शनिवार है. पंचांग के अनुसार आज की तिथि पंचमी और नक्षत्र रोहिणी है. सूर्योदय सुबह 6:19 बजे हो चुका है जबकि सूर्यास्त शाम 5:56 बजे होगा. चंद्रमा वृष राशि में विराजमान है. आज का महामंत्र है- ‘ॐ नीलांजन समाभासं रवि पुत्रं यमाग्रजम्। छाया मार्तण्ड सम्भूतं तं नमामि शनैश्चरम्॥’ यह शनि देव का महामंत्र है. इसका नियमित जप करने से शनि दोष, साढ़ेसाती या ढैया के दुष्प्रभाव कम होते हैं. इससे मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा और सुख-समृद्धि प्राप्त होती है.
12 राशियों का राशिफल
मेष राशि:- आज का दिन अनुकूल है. घर बनाने, भूमि या वाहन खरीदने का योग बन रहा है. नौकरी मिलने और सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी.
सावधानी: जल्दबाजी में निर्णय न लें.
उपाय: हनुमान जी की पूजा करें और ‘ॐ घृणि सूर्य नमः’ मंत्र का जप करें.
शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: केसरिया
वृषभ राशि:- खर्च बढ़ सकते हैं, लेकिन परिवार में धार्मिक माहौल रहेगा. नई नौकरी या व्यापार से लाभ होगा.
सावधानी: विवादों से दूर रहें.
उपाय: सफेद वस्त्र दान करें, जरूरतमंद को भोजन कराएं.
शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: गहरा नीला
मिथुन राशि:- दिन शुभ है. रोग और शत्रु परास्त होंगे. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.
सावधानी: वाणी पर नियंत्रण रखें.
उपाय: भगवान गणेश को दुर्वा चढ़ाएं.
शुभ अंक: 9 | शुभ रंग: हल्का हरा
कर्क राशि:- धन लाभ और भूमि भवन से लाभ के योग हैं. रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा.
सावधानी: तनाव से बचें.
उपाय: गरीबों की मदद करें.
शुभ अंक: 4 | शुभ रंग: सफेद
सिंह राशि:- आत्मविश्वास बढ़ेगा और कार्यों में सफलता मिलेगी. आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी.
सावधानी: गुस्से से बचें.
उपाय: गौशाला में दाल पूरी दान करें.
शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: लाल
कन्या राशि:- परिवार में शुभ कार्य होंगे. माता-पिता का सहयोग मिलेगा.
सावधानी: दूसरों के विवाद में न पड़ें.
उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं.
शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: आसमानी
तुला राशि:- धन लाभ और संपत्ति से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी.
सावधानी: खर्च पर नियंत्रण रखें.
उपाय: सफेद वस्तु या मोती दान करें.
शुभ अंक: 2 | शुभ रंग: नीला
वृश्चिक राशि:- गृह निर्माण या निवेश से लाभ मिलेगा. यात्रा शुभ रहेगी.
सावधानी: लेनदेन सोच-समझकर करें.
उपाय: हनुमान जी को चोला चढ़ाएं.
शुभ अंक: 1 | शुभ रंग: केसरिया
धनु राशि:- धन लाभ और यात्रा से फायदा मिलेगा. स्वास्थ्य का ध्यान रखें.
सावधानी: जोखिम भरे कार्यों से बचें.
उपाय: पीला वस्त्र दान करें.
शुभ अंक: 2 | शुभ रंग: बैंगनी
मकर राशि:- संतान सुख और आर्थिक लाभ के योग हैं. रुका हुआ कार्य पूरा होगा.
सावधानी: क्रोध से बचें.
उपाय: काला तिल दान करें.
शुभ अंक: 4 | शुभ रंग: सफेद
कुंभ राशि:- नई नौकरी और व्यापार में सफलता मिलेगी. परिवार में सुख रहेगा.
सावधानी: साझेदारी से बचें.
उपाय: काली गाय को हरा चारा खिलाएं.
शुभ अंक: 8 | शुभ रंग: हरा
मीन राशि:- भाग्य का साथ मिलेगा. प्रमोशन या नौकरी में उन्नति होगी.
सावधानी: भावनाओं में बहकर निर्णय न लें.
उपाय: सुहागन महिला को पीला वस्त्र दान करें और हल्दी की गांठ पर्स में रखें.
शुभ अंक: 9 | शुभ रंग: पीला