Aaj Ka Rashifal: यहां दैनिक राशिफल के अनुसार पंडित डॉ. अरविंद त्रिपाठी बता रहे हैं कि सभी राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन. तो आइए जानते हैं उनसे…
Aaj Ka Rashifal: यहां दैनिक राशिफल के अनुसार पंडित डॉ. अरविंद त्रिपाठी बता रहे हैं कि सभी राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन. आज 11 फरवरी 2026, दिन बुधवार है. पंचांग के अनुसार आज नवमी तिथि और अनुराधा नक्षत्र है. सूर्योदय सुबह 7:03 बजे और सूर्यास्त शाम 6:08 बजे होगा. चंद्रमा आज वृश्चिक राशि में रहेगा. करण की बात करें तो पहले गर करण और उसके बाद वणिज करण रहेगा.
शुभ मुहूर्त, राहु काल और दिशाशूल
ज्योतिष के अनुसार, आज कोई भी विशेष शुभ मुहूर्त उपलब्ध नहीं है. इसलिए शादी, नया काम शुरू करना, निवेश या अन्य महत्वपूर्ण कार्य आज टालना बेहतर रहेगा. राहु काल दोपहर 12:35 से 1:58 बजे तक रहेगा. इस समय कोई भी जरूरी या शुभ कार्य करने से बचें. आज उत्तर दिशा में दिशाशूल है, इसलिए उस दिशा में यात्रा करना शुभ नहीं माना जाता. अगर यात्रा बहुत जरूरी हो, तो पहले किसी शुभ समय में घर से प्रस्थान करने की परंपरा अपनाई जा सकती है.
आज का महामंत्र और उपाय
आज का महामंत्र है- “ॐ गं गणपतये नमः” भगवान गणेश को विघ्नहर्ता कहा जाता है. इस मंत्र का जाप करने से बाधाएं दूर होती हैं, बुद्धि मजबूत होती है और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने की मान्यता है.
आज का राशिफल संकेत
अब हम वीडियो के माध्यम से 12 राशियों के बारे में जानेंगे- किसे करियर में सफलता मिलेगी, किसे धन और संपत्ति का लाभ होगा, कौन किस क्षेत्र में आगे बढ़ेगा, कौन सा अंक और रंग आपके लिए शुभ रहेगा, साथ ही यहां सावधानियां और सरल उपाय भी बताए गए हैं.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us