Aaj Ka Rashifal: यहां दैनिक राशिफल के अनुसार पंडित डॉ. अरविंद त्रिपाठी बता रहे हैं कि सभी राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन. तो आइए जानते हैं उनसे…
Aaj Ka Rashifal: यहां दैनिक राशिफल के अनुसार पंडित डॉ. अरविंद त्रिपाठी बता रहे हैं कि सभी राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन. आज 1 फरवरी 2026, रविवार का दिन है. आज पूर्णिमा तिथि है और पुष्य नक्षत्र रहेगा. सूर्योदय सुबह 7 बजकर 9 मिनट पर हो चुका है और सूर्यास्त शाम 5 बजकर 26 मिनट पर होगा. चंद्रमा आज कर्क राशि में स्थित रहेगा.
शुभ मुहूर्त, राहु काल और दिशाशूल
आज का शुभ मुहूर्त दोपहर 12:13 से 12:56 बजे तक रहेगा. इस समय किए गए कार्य सफलता देने वाले माने जाते हैं. अगर कोई जरूरी या नया काम शुरू करना हो, तो इसी शुभ समय में करना बेहतर रहेगा. वहीं राहु काल शाम 4:38 से 6:00 बजे तक रहेगा. इस दौरान कोई भी नया या महत्वपूर्ण काम शुरू करने से बचना चाहिए, क्योंकि माना जाता है कि इस समय काम में रुकावट आ सकती है. पश्चिम दिशा में दिशाशूल है, इसलिए इस दिशा में यात्रा करना शुभ नहीं माना गया है. अगर यात्रा जरूरी हो, तो एक दिन पहले शुभ मुहूर्त में प्रस्थान करना लाभकारी माना जाता है.
आज का महामंत्र और उपाय
आज का महामंत्र सूर्य भगवान से जुड़ा है:- “ॐ हिंग हिंग सूर्य सहस्त्र किरणाय मनोवांछित फलम् देहि देहि स्वाहा.” इस मंत्र का नियमित जप करने से मान-सम्मान, सुख-समृद्धि और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है. जप करते समय लाल चंदन की माला का उपयोग करें और लाल या केसरिया रंग के वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है.
आज का राशिफल संकेत
अब हम वीडियो के माध्यम से 12 राशियों के बारे में जानेंगे- किसे करियर में सफलता मिलेगी, किसे धन और संपत्ति का लाभ होगा, कौन किस क्षेत्र में आगे बढ़ेगा, कौन सा अंक और रंग आपके लिए शुभ रहेगा, साथ ही यहां सावधानियां और सरल उपाय भी बताए गए हैं.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us