logo-image
ओडिशा नाव हादसे में मरने वालों की संख्या हुई सात, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी Punjab: संगरूर जेल में धारदार हथियार से हमला, दो कैदियों की मौत और 2 घायल Punjab: कांग्रेस को झटका, तेजिंदर सिंह बिट्टू ने छोड़ी पार्टी, बीजेपी में होंगे शामिल Karnataka: बेंगलुरु में विरोध प्रदर्शन पहले पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव की मौजूदगी में कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल कर्नाटक: पुलिस ने कांग्रेस नेता रिजवान अरशद और रणदीप सिंह सुरजेवाला को हिरासत में लिया पंजाब में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका पूर्व सांसद संतोख सिंह चौधरी की पत्नी करमजीत कौर आज दिल्ली में बीजेपी में शामिल हो गईं.

सफदरजंग हॉस्पिटल में फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार, इलाज के नाम पर करता था ठगी

सफदरजंग हॉस्पिटल में एक फर्जी डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया है। इसका नामअविनाश आनंद बताया जा रहा है।

Updated on: 24 Jan 2017, 08:41 AM

नई दिल्ली:

सफदरजंग हॉस्पिटल में एक फर्जी डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया है। इसका नामअविनाश आनंद बताया जा रहा है। अविनाश खुद को एम्स का ओर्थपेडीक डिपार्टमेंट का डॉक्टर बता कर सफदरजंग हॉस्पिटल में पेशेंट का इलाज करवाने आया था।

अविनाश एक बार फिर सफदरजंग अस्पताल में एक मरीज का इलाज कराने पहुंचा तभी मौजूद डॉक्टरों को इस पर शक हो गया। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को खबर दे दी।

पूछताछ के बाद पुलिस ने फर्जी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस व्यक्ति पर धारा 419 और 420 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

अविनाश अपने फेसबुक और ट्विटर अकाउंट पर अपने आप को एम्स का डॉक्टर बताता है। जानकारी के अनुसार अविनाश दिल्ली के बाहर से आये हुए मरीजों को जल्दी इलाज कराने के नाम पर ठगी का धंधा करता था।