विवेक की हत्या को सांप्रदायिक रंग देने पर पत्नी कल्पना ने सीएम केजरीवाल को लगाई झाड़
केजरीवाल के विवादित ट्वीट पर मृतक विवेक तिवारी की पत्नी ने कहा, वो (केजरीवाल) इतने समझदार होकर ऐसा कैसे कह सकते हैं।
नई दिल्ली:
यूपी की राजधानी लखनऊ में पुलिस की गोली से एप्पल कंपनी के एरिया मैनेजर विवेक तिवारी की मौत को दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के सांप्रदायिक रंग देने पर मृतक की पत्नी ने उन्हें फटकार लगाई है। केजरीवाल के विवादित ट्वीट पर मृतक विवेक तिवारी की पत्नी ने कहा, वो (केजरीवाल) इतने समझदार होकर ऐसा कैसे कह सकते हैं। उन्होंने कहा, केजरीवाल इतने गंभीर व्यक्ति होकर ऐसी बात कैसे बोल सकते हैं। मुझे बस समर्थन चाहिए। यह कोई जातिवाद का मामला नहीं है और हर चीज का जातिवाद से नहीं जोड़ना चाहिए।
इतना ही नहीं पत्नी कल्पना तिवारी ने कहा पीएम मोदी की बीजेपी सरकार में कभी जातिवाद को बढ़ावा नहीं मिला है और उनकी सरकार हर तबके का ख्याल रखती है।
क्या कहा था केजरीवाल ने
गौरतलब है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उत्तर प्रदेश में एक सिपाही के एप्पल के एक अधिकारी की हत्या को लेकर रविवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की आलोचना की और कहा भगवा दल हिंदुओं के हितों की भी रक्षा नहीं कर सकता। आम आदमी पार्टी (आप) के नेता ने कई सारे ट्वीट में कहा कि जब बीजेपी हिंदुओं की रक्षक होने का दावा करती है तो क्यों विवेक तिवारी की हत्या हुई, जबकि वह तो एक हिंदू थे।
केजरीवाल ने कहा, 'विवेक तिवारी एक हिंदू थे। तो उनकी हत्या क्यों हुई? भाजपा हिंदुओं की शुभचिंतक नहीं है। अगर उन्हें सत्ता हासिल करने के लिए सभी हिंदुओं को मारना हो तो वे सोचने में दो मिनट भी नहीं लगाएंगे।" केजरीवाल ने तिवारी की पत्नी से फोन पर बात भी की है।'
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Vindu Dara Singh Birthday: मुस्लिम लड़की से शादी करके पछताए विंदू दारा सिंह, विवादों में रही पर्सनल लाइफ
-
Heeramandi: सपने में आकर डराते थे भंसाली, हीरामंडी के उस्ताद इंद्रेश मलिक ने क्यों कही ये बात
-
Sonali Bendre On South Cinema: बहुत मुश्किल है साउथ फिल्मों में काम करना, सोनाली बेंद्रे ने क्यों कही ये बात?
धर्म-कर्म
-
Shani Jayanti 2024: ये 4 राशियां हैं शनिदेव को बहुत प्रिय, शनि जयंती से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन!
-
Aaj Ka Panchang 6 May 2024: क्या है 6 मई 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल
-
Love Rashifal 6 May 2024: इन राशियों का आज पार्टनर से हो सकता है झगड़ा, जानें अपनी राशि का हाल
-
Somwar Ke Upay: सोमवार के दिन करें ये चमत्कारी उपाय, शिव जी हो जाएंगे बेहद प्रसन्न!