मुजफ्फरनगर के बागपत में ट्रक पलटा, 30 लोग घायल
मुजफ्फरनगर के बागपत जिले में एक ट्रक पलटने से 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। बागपत जिले के पुथाड़ गांव के निकट एक नाले को पार करते वक्त एक ट्रक पलट गया।
नई दिल्ली:
मुजफ्फरनगर के बागपत जिले में एक ट्रक पलटने से 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। बागपत जिले के पुथाड़ गांव के निकट एक नाले को पार करते वक्त एक ट्रक पलट गया। इस ट्रक में करीब 100 लोग सवार थे। इस हादसे में कम से कम 30 लोग घायल हो गए, जिनमें अधिकतर महिलाएं हैं।
गौरतलब है कि यह ट्रक बागपत जिले के कोठरा गांव में ईंट के भट्टे पर जा रहा था। इसमें सवार लोग भट्टे में काम करने वाले मजदूर हैं।
यह घटना कल शाम की है। पुलिस ने बताया कि घायलों में से दस लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
इस घटना के बाद से ट्रक का चालक वहां से फरार है। पुलिस ड्राइवर की तलाश कर रही है।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य