उत्तर प्रदेश चुनाव: पांचवें चरण के लिए 51 सीटों पर मतदान खत्म, 5 बजे तक करीब 57.36% प्रतिशत वोटिंग
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण में सोमवार को 51 सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। 403 विधानसभा सीटों वाले उत्तर प्रदेश में पांचवें चरण के तहत 10 जिलों में 1.84 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे करेंगे।
नई दिल्ली:
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण में सोमवार को 51 सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। 403 विधानसभा सीटों वाले उत्तर प्रदेश में पांचवें चरण के तहत 10 जिलों में 1.84 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर करेंगे।
पांचवें चरण का मतदान यह तय कर देगा कि उत्तर प्रदेश में अगली सरकार किसकी बनने जा रही है। बहराइच, बस्ती, बलरामपुर, गोंडा, संत कबीरनगर, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, सुल्तानपुर, फैजाबाद और अमेठी की 51 सीटों पर होने वाला मतदान समाजवादी पार्टी-कांग्रेस गठबंधन, बहुजन समाज पार्टी और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के लिए अहम माना जा रहा है।
वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी को 51 में से 37 सीटें मिली थीं। बसपा ने तीन, भाजपा ने पांच, कांग्रेस ने पांच और पीस पार्टी ने दो सीटों पर जीत दर्ज की थी।
लाइव अपडेट्स:
# 5.00
पांचवें चरण के लिए 51 सीटों पर मतदान समाप्त, 5 बजे तक करीब 57.36% प्रतिशत वोटिंग
# 3.00
पांचवें चरण के लिए 51 सीटों पर मतदान जारी, 3 बजे तक 49.19 प्रतिशत वोटिंग
# 11.25
पांचवें चरण के लिए 51 सीटों पर मतदान जारी, 11 बजे तक 27 प्रतिशत वोटिंग
#09:55
हनुमान गढ़ी के महंत ज्ञान दास ने वोट डाला
#UPPolls2017: Mahant Gyandas of Hanuman Gadi casts his vote at a polling booth in Ayodhya, Uttar Pradesh pic.twitter.com/ew8eFfqRtI
— ANI UP (@ANINewsUP) February 27, 2017
यहां विकास, रोज़गार, शिक्षा सब दी गई है, लेकिन राम मंदिर के बिना सब बेकार है, राम मंदिर बन के रहेगा
Yahan vikas,rozgaar,shiksha sab di gayi hai,lekin Ram Mandir ke bina sab bekar hai,Ram Mandir ban ke rahega:Vinay Katiyar,BJP MP in Ayodhya pic.twitter.com/l5q79pVSTA
— ANI UP (@ANINewsUP) February 27, 2017
#09:30
उत्तर प्रदेश में 09:00 बजे तक 10.77 फीसदी वोटिंग
10.77% voting in Uttar Pradesh fifth phase assembly elections till 9 am #uppolls2017 pic.twitter.com/liJwCWlc4J
— ANI UP (@ANINewsUP) February 27, 2017
#09:10
अयोध्या में बूथ नंबर 127 पर वोटिंग जारी
Voting underway in Ayodhya at polling booth no.127 #uppolls2017 pic.twitter.com/13tntThsOi
— ANI UP (@ANINewsUP) February 27, 2017
#08:20
कांग्रेस उम्मीदवार अमिता सिंह और उनके पति और कांग्रेस सांसद संजय सिंह ने वोट डाला
Congress Amethi candidate Amita Singh with husband and Congress MP Sanjay Singh after casting vote #uppolls2017 pic.twitter.com/ybBzNoxdIy
— ANI UP (@ANINewsUP) February 27, 2017
#08:00
मैं बड़े अंतर से जीत दर्ज़ करूंगा, अखिलेश यादव के नेतृत्व में एक बार फिर समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। गायत्री प्रसाद प्रजापति, अमेठी से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार
I am winning with a huge margin and Samajwadi Party Govt under Akhilesh ji will be in power again: Gayatri Prajapati,SP Amethi candidate pic.twitter.com/xInhnFTSE6
— ANI UP (@ANINewsUP) February 27, 2017
# 07:40
अंबेडकरनगर, अमेठी, गोंडा, बहराइच, बस्ती,. संत कबीर नगर, फैज़ाबाद में वोटिंग जारी
Voting in Ambedkarnagar,Amethi,Bahraich
— ANI UP (@ANINewsUP) February 27, 2017
Balrampur,Basti,Faizabad,Gonda,Sant kabir Nagar,Shravasti
Siddharthnagar,Sultanpur #uppolls2017 pic.twitter.com/MHC8Sdtu3B
#07:10
अमेठी में वोटिंग शुरू
Voting underway at polling booth no.40 in Amethi #uppolls2017 pic.twitter.com/JvhZZTqxPN
— ANI UP (@ANINewsUP) February 27, 2017
#07:05
11 जिलों की 51 सीटों के लिये मतदान शुरू
#06:55
अयोध्या के बूथ नंबर 127 और 128 पर सुरक्षा कर्मी तैनात किये गए
Security deployed at polling booth number 127 & 128 in Ayodhya for voting to begin at 7 am #UPpolls pic.twitter.com/SIFchXbKEZ
— ANI UP (@ANINewsUP) February 27, 2017
इस चरण में सर्वाधिक 43 करोड़पति उम्मीदवार बसपा की ओर से हैं। भाजपा के 38, सपा के 32 और कांग्रेस के सात करोड़पति उम्मीदवार मैदान में हैं। साथ ही 14 करोड़पति निर्दलीय उम्मीदवार भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
निर्वाचन आयोग के अधिकारियों के मुताबिक, शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सोमवार को सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो जाएगा। चुनाव के दौरान 99.50 लाख पुरूष मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे जबकि 85 लाख महिला मतदाताएं अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगी। वहीं थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 946 होगी। 51 निर्वाचन क्षेत्रों में 43 महिला उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
अंबेडकरनगर की अलापुर सीट में मतदान अब आठ मार्च को होगा। इस सीट पर पहले 27 फरवरी को मतदान होना था, लेकिन समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार की मौत के बाद चुनाव स्थगित कर कर दिया गया है।
सपा सरकार के 8 मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर
अखिलेश यादव सरकार के 8 मंत्री शनिवार को अपने-अपने विधानसभा में ताबड़तोड़ प्रचार करते नज़र आए। पांचवें चरण में सोमवार को जिन 51 सीटों पे चुनाव होगा उसमे मंत्री पहली बार अयोध्या से चुनाव जीते तेज नारायण पांडेय उर्फ पवन पांडेय के सामने फिर से चुनाव जीतने की कड़ी चुनौती है।
इसके अलावा मंत्री अवधेश प्रसाद, राममूर्ति वर्मा, गायत्री प्रजापति, विनोद कुमार उर्फ पंडित सिंह, शंखलाल मांझी, यासर शाह और रामकरण आर्या की प्रतिष्ठा दांव पर है।
यूपी की राजनीति को कई दशक से प्रभावित करने वाले फैज़ाबाद और अयोध्या में पांचवें चरण के तहत वोट डाले जाएंगे। इस चरण में महागठबंधन बनाकर चुनाव लड़ रहे तीन छोटे दलों डॉ अयूब की पीस पार्टी, डॉ संजय निषाद की निषाद पार्टी और अपना दाल कृष्णा पटेल गुट का भी इम्तहान होगा।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Kya Kehta Hai Hinduism: हिंदू धर्म में क्या है मुस्लिमों का स्थान, सदियों पुराना है ये इतिहास
-
Varuthini Ekadashi 2024: वरुथिनी एकादशी आज, इस शुभ मुहूर्त में करें पारण, जानें व्रत खोलने का सही तरीक
-
Varuthini Ekadashi 2024: शादी में आ रही है बाधा, तो वरुथिनी एकादशी के दिन जरूर दान करें ये चीज
-
Varuthini Ekadashi 2024: वरुथिनी एकादशी पर अपनी राशि के अनुसार जपें मंत्र, धन वृद्धि के बनेंगे योग